बर्गिंघम में हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) का
आज 1 अगस्त 2022 को चौथा दिन है और आज भी कई दिग्गज खिलाड़ी अपना जौहर दिखाएंगे.
जिनमें बॉक्सर अमित पंघल अपना पहला मुकाबला लड़ेंगे और पुरुष बैडमिंटन (Badminton) और टेबल
टेनिस (Table Tennis) टीमें सेमीफाइनल में अपने मुकाबला खेलती हुई नजर आएंगी. गोल्ड कोस्ट 2018 के
रजत पदक विजेता अमित पंघल, पुरुषों के फ्लाइवेट राउंड ऑफ 16 में
वानुअतु के नामरी बेरी के खिलाफ अपने CWG 2022 अभियान की शुरुआत करेंगे. वहीं
बैडमिंटन मिक्स्ड टीम (Badminton Mix) को सेमीफाइनल में विश्व चैंपियन लोह कीन यू के नेतृत्व में
सिंगापुर के खिलाफ कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा.

वहीं चैंपियन पुरुष टेबल
टेनिस टीम की बात करें तो वह एक बार फिर फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेगी. उनका
सामना नाइजीरिया से होने वाला है, जिनकी टीम में अरुणा कादरी जैसे दिग्गज
मौजूद हैं. पुरुष हॉकी टीम को अपना दूसरा पूल मैच खेलना है.

यह भी पढ़ें:CWG 2022 medal tally: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की पदक तालिका, देखें भारत के मेडल

1 अगस्त 2022 के अनुसार होने वाले सभी खेलों की समय सारणी .(भारतीय
समयानुसार)

जिमनास्ट

प्रणति नायक शाम 6:40 बजे से महिला वॉल्ट फाइनल में भाग लेती हुई
नजर आएंगी.

यह भी पढ़ें:CWG 2022: भारत के वेटलिफ्टर मचा रहे धमाल, अचिंता शेउली ने जिताया तीसरा गोल्ड

बैडमिंटन सेमीफाइनल

मिक्स्ड टीम: भारत बनाम सिंगापुर – रात 10:00 बजे से

मुक्केबाजी

राउंड ऑफ 16, पुरुषों का फ्लाईवेट: अमित पंघल बनाम नामरी
बेरी (VAN) – शाम
4:45 बजे से

राउंड ऑफ 16, पुरुषों का फीदरवेट: मोहम्मद हुसामुद्दीन बनाम
मोहम्मद सलीम हुसैन (BAN) – शाम
6:00 बजे से

राउंड ऑफ 16, मेन्स लाइट हैवीवेट: आशीष कुमार बनाम ट्रैविस
टापटुएटोआ – रात 1:00
बजे से

यह भी पढ़ें:कौन हैं Achinta Sheuli?

साइकिलिंग

फर्स्ट राउंड, महिला कीरिन: शुशिकला अगाशे, त्रिशा पॉल – शाम 6:32 बजे से

क्वालीफाइंग, पुरुषों की 40 किमी
की रेस: नमन कपिल, वीएस
केंगालागुट्टी – शाम 6:52
बजे से

पहला राउंड रेपचेज, महिला कीरिन (यदि भारतीय क्वालीफाई
करते हैं) – शाम 7:42
बजे से

फाइनल, पुरुषों की 1000 मीटर
टाइम ट्रायल: एल रोनाल्डो सिंह – रात 8:02 बजे से

सेकेंड राउंड, महिला कीरिन (यदि भारतीय क्वालीफाई करते हैं) – रात 9:17 बजे से

फाइनल, महिलाओं की 10 किमी
स्क्रैच रेस: मीनाक्षी – रात 9:37 बजे से

क्लासिफिकेशन रेस, महिला कीरिन (यदि भारतीय योग्य हैं) – रात
9:52 बजे से

फाइनल, महिला कीरिन (यदि भारतीय क्वालीफाई करते हैं) – रात 10:05 बजे से

फाइनल, पुरुषों की 40 किमी
प्वॉइंट रेस (यदि भारतीय क्वालीफाई करते हैं) – रात 10:12 बजे से

यह भी पढ़ें:CWG 2022: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने घाना का किया हाल बेहाल, दर्ज की बड़ी जी

हॉकी

पुरुष पूल बी: भारत बनाम इंग्लैंडरात
8:30 बजे 
से

जूडो

पहला सत्र – दोपहर 2:30 बजे से होगा शुरू

राउंड ऑफ 16, पुरुषों का 66 किग्रा: जसलीन सिंह सैनी बनाम मैक्सेंस कुगोला (VAN)

राउंड ऑफ 16, पुरुषों का 60 किग्रा: विजय यादव बनाम विंस्ले गंगाया (MRI)

राउंड ऑफ 16, महिलाओं का 57 किग्रा: रीता कबिंडा (ZAM) बनाम सुचिका तारियाल

क्वार्टरफाइनल, महिला 48 किग्रा: सुशीला देवी बनाम हैरियट बोनफेस (MAW)

क्वार्टरफाइनल, रेपेचेज, सेमीफाइनल:
पुरुषों का 66 किग्रा (यदि जसलीन सिंह सैनी क्वालीफाई करते हैं)

क्वार्टरफाइनल, रेपेचेज, सेमीफाइनल:
पुरुषों का 60 किग्रा (यदि विजय यादव क्वालीफाई करते हैं)

क्वार्टरफाइनल, रेपेचेज, सेमीफाइनल:
महिलाओं का 57 किग्रा (यदि सुचिका तारियाल क्वालीफाई करती हैं)

रेपेचेज, सेमीफाइनल: महिलाओं का 48 किग्रा (यदि सुशीला देवी क्वालीफाई करती
हैं)

यह भी पढ़ें:CWG 2022: जेरेमी लालरिनुंगा के गोल्ड से गदगद हुआ देश, कोने-कोने से आई बधाई

दूसरा सत्र – रात 09:30 बजे से शुरू होगा

कांस्य पदक और स्वर्ण पदक मुकाबले, महिलाओं का 48 किग्रा (यदि सुशीला देवी
क्वालीफाई करती हैं)

कांस्य पदक और स्वर्ण पदक मुकाबले, पुरुषों का 60 किग्रा (यदि विजय यादव
क्वालीफाई करते हैं)

कांस्य पदक और स्वर्ण पदक मुकाबलों, पुरुषों का 66 किग्रा (यदि जसलीन सिंह
सैनी क्वालीफाई करती हैं)

कांस्य पदक और स्वर्ण पदक के मुकाबले, महिलाओं का 57 किग्रा (यदि सुचिका
तारियाल क्वालीफाई करती हैं)

यह भी पढ़ें:CWG 2022: जेरेमी लालरिनुंगा ने वेटलिफ्टिंग में जीता गोल्ड, बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

लॉन बाउल्स

सेमीफाइनल, वूमेंस फोर्स : भारत बनाम न्यूजीलैंड – दोपहर 1:00 बजे से

स्क्वैश

प्लेट क्वार्टरफाइनल, महिला एकल: सुनयना कुरुविला बनाम
टीबीडी – शाम 4:30 बजे से

क्वार्टरफाइनल, महिला एकल: होली नॉटन (CAN) बनाम जोशना चिनप्पा – शाम 6:00 बजे से

क्वार्टरफाइनल, पुरुष एकल: ग्रेग लोबन (एससीओ) बनाम सौरव घोषाल – शाम 6:45 बजे से

यह भी पढ़ें:CWG 2022 INDW vs PAKW T20I: पाकिस्तान ने जीता टॉस, टीम इंडिया पहले करेगी गेंदबाजी

तैराकी

हीट 6, पुरुषों की 100 मीटर बटरफ्लाई: साजन प्रकाश – दोपहर 3:51 बजे से 

सेमीफाइनल, पुरुषों की 100 मीटर बटरफ्लाई (यदि साजन प्रकाश क्वालीफाई करते हैं)
रात 12:27 बजे से (2
अगस्त)

(2
अगस्त) फाइनल, पुरुषों
की 50 मीटर बैकस्ट्रोक (यदि श्रीहरि नटराज क्वालीफाई करते हैं) – रात 1:07 बजे से (2 अगस्त)

यह भी पढ़ें:कौन हैं वेटलिफ्टर मीराबाई चानू?

टेबल टेनिस

सेमीफाइनल, भारत बनाम नाइजीरिया (पुरुष टीम) – सत्र रात 9:30 बजे से शुरू
होगा

वेटलिफ्टिंग

फाइनल( पुरुषों का 81 किग्रा) : अजय सिंह – दोपहर 2:00 बजे से

फाइनल( महिलाओं का 71 किग्रा): हरजिंदर कौर – रात 11:00 बजे से