Commonwealth Games Day 10 Schedule: बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games 2022) का 7 अगस्त को दसवां दिन है. रविवार को भारत के कई महत्वपूर्ण मैच होने वाले हैं. जिसमें बैडमिंटन से लेकर हॉकी, बॉक्सिंग और एथलेटिक्स आदि शामिल हैं.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 7 अगस्त को भारत की महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच में भिड़ेगी और महिला हॉकी टीम ब्रॉन्ज मेडल के लिए न्यूजीलैंड से लड़ने वाली है. किदांबी श्रीकांत और शटलर पीवी सिंधु भी अपने-अपने सिंगल्स सेमीफाइनल में खेलने वाले हैं. इनके अलावा निकहत जरीन, नीतू गंगस और अमित पंघाल भी देश का प्रतिनिधित्व करने वाले हैं. कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत का आज का शेड्यूल: रविवार, 7 अगस्त सभी समय भारतीय (IST) समयानुसार दिए गए हैं-

यह भी पढ़ें: CWG 2022 Hockey: भारतीय पुरुष टीम ने जीता सेमीफाइनल, SA को 3-2 से दी मात

क्रिकेट

फाइनल: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – रात 9:30 बजे से

एथलेटिक्स

फाइनल, मेंस ट्रिपल जंप: एनए अब्दुल्ला, एल्धोस पॉल, प्रवीण चित्रवेल – दोपहर 2:45 बजे से

फाइनल, मेंस 10000 मीटर रेस वॉक: संदीप कुमार, अमित खत्री – दोपहर 3:50 बजे से

फाइनल, वूमेंस जेवलिन थ्रो: अन्नू रानी, ​​शिल्पा रानी – शाम 4:05 बजे से

फाइनल, वूमेंस 4×100 मीटर रिले: दुती चंद, हिमा दास, सरबनी नंदा, ज्योति याराजी – शाम 5:24 बजे से

फाइनल, मेंस जैवलिन थ्रो: डीपी मनु, रोहित यादव – रात 12:10 बजे से (8 अगस्त)

फाइनल, मेंस 4×400 मीटर रिले: मुहम्मद अनस, मुहम्मद अजमल, नूह निर्मल टॉम, अमोज जैकब – रात 1:00 बजे से (8 अगस्त)

यह भी पढ़ें: CWG 2022: पूजा सिहाग-दीपक नेहरा ने जीता ब्रॉन्ज, भारत के 12 पहलवानों ने 6 गोल्ड के साथ जीते 12 पदक, देखें लिस्ट

बॉक्सिंग

फाइनल, वूमेंस मिनिममवेट: नीतू घंगास बनाम डेमी-जेड रेसटन (इंग्लैंड) – दोपहर 3:00 बजे से

फाइनल, मेंस फ्लाईवेट: अमित पंघल बनाम कियारन मैकडॉनल्ड्स (इंग्लैंड) – दोपहर 3:15 बजे से

फाइनल, वूमेंस लाइट फ्लाईवेट: कार्ली मैकनौल (NRI) बनाम निकहत जरीन – शाम 7:00 बजे से

फाइनल, मेंस सुपर हैवीवेट: सागर बनाम TBD – रात 1:15 बजे से (8 अगस्त)

यह भी पढ़ें: CWG 2022: नवीन मलिक ने रेसलिंग में भारत को दिलाया एक और गोल्ड, पाकिस्तानी रेस्लर पस्त

बैडमिंटन

सेमीफाइनल, महिला एकल: पीवी सिंधु बनाम जिया मिन येओ (SGP) – दोपहर 2:20 बजे से

सेमीफाइनल, पुरुष एकल: किदांबी श्रीकांत बनाम त्जे योंग एनजी (MAS) – दोपहर 3:10 बजे से

सेमीफाइनल, पुरुष एकल: लक्ष्य सेन बनाम जिया हेंग ते (SGP) – दोपहर 3:10 बजे से

सेमी-फाइनल, महिला युगल: तांग कूंग ले पर्ली / थिना मुरलीधरन (MAS) बनाम त्रिशा जॉली / गायत्री गोपीचंद – शाम 4:00 बजे से

सेमीफाइनल, पुरुष युगल: चिराग शेट्टी / सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी बनाम चान पेंग सून / टैन कियान मेंग (MAS) – शाम 4:50 बजे से

कांस्य पदक प्लेऑफ, पुरुष युगल (यदि चिराग/सात्विक क्वालीफाई करते हैं) – रात 9:30 बजे से

कांस्य पदक प्लेऑफ, पुरुष एकल (यदि किदांबी श्रीकांत या लक्ष्य सेन क्वालीफाई करते हैं) – लगभग रात 10:15 बजे से

कांस्य पदक प्लेऑफ, महिला युगल (यदि त्रिशा/गायत्री क्वालीफाई करते हैं) – लगभग रात 11:00 बजे से

कांस्य पदक प्लेऑफ, महिला एकल (यदि पीवी सिंधु क्वालीफाई करती हैं) – लगभग रात 11:45 बजे से

यह भी पढ़ें: CWG 2022: पहलवान रवि दहिया ने हासिल की बड़ी जीत, भारत को दिलाया 10वां गोल्ड

हॉकी

महिला कांस्य पदक मैच: न्यूजीलैंड बनाम भारत – दोपहर 1:30 बजे से

स्क्वैश

कांस्य पदक मैच, मिश्रित युगल: दीपिका पल्लीकल / सौरव घोषाल बनाम डोना लोब्बन / कैमरून पिल्ले (ऑस्ट्रेलिया) – रात 10:30 बजे से

यह भी पढ़ें: विनेश फोगाट ने लगाई गोल्डन हैट्रिक, लगातार तीसरे CWG में जीता गोल्ड मेडल

टेबल टेनिस

कांस्य पदक मैच, महिला एकल: श्रीजा अकुला बनाम यांग्जी लियू (ऑस्ट्रेलिया) – दोपहर 3:35 बजे से

स्वर्ण पदक मैच, पुरुष युगल: पॉल ड्रिंकहॉल / लियाम पिचफोर्ड (इंग्लैंड) बनाम शरत कमल / जी साथियान – शाम 6:15 बजे से

सेमी-फाइनल, पुरुष एकल: पॉल ड्रिंकहॉल (इंग्लैंड) बनाम शरत कमल – लगभग रात 10:00 बजे से

सेमीफाइनल, पुरुष एकल: जी साथियान बनाम लियाम पिचफोर्ड (इंग्लैंड) -लगभग रात 10:45 बजे से

स्वर्ण पदक मैच, मिश्रित युगल: जावेन चोंग / करेन लिन (MAS) बनाम शरत कमल / श्रीजा अकुला – रात 12:15 बजे से (8 अगस्त)