इंग्लैंड के बर्मिंघम में 12 दिनों तक चले खेलों के महाउत्सव कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का समापन हो गया है. 28 जुलाई से शुरू होकर 8 अगस्त तक चले XXII राष्ट्रमंडल खेल (CWG 2022) या बर्मिंघम 2022 में दुनियाभर के 72 देशों ने हिस्सा लिया था. आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन इनमें से लगभग 56 देशों को एक अकेली ऑस्ट्रेलियाई तैराक ने पछाड़ दिया है. साल 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों में तैराकी सनसनी एम्मा मैककॉन (Emma McKeon) ने एक तरह का अनूठा कीर्तिमान स्थापित किया है. उन्होंने यहां 56 देशों / क्षेत्रों से अधिक पदक जीते हैं. एम्मा मैककॉन ने तैराकी में विभिन्न स्पर्धाओं में एक कांस्य, एक रजत और छह स्वर्ण पदक जीते.

यह भी पढ़े: CWG 2022 में भारत को 22 गोल्ड समेत 61 पदक, जानें पाकिस्तान का हाल

बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई स्टार तैराक एम्मा जेनिफर मैककॉन एक वर्तमान, और तीन पूर्व 4×100 मीटर फ़्रीस्टाइल रिले में चार बार की विश्व रिकॉर्ड धारक हैं. 2020 ओलंपिक खेलों के बाद 11 ओलंपिक पदकों के उनके कुल करियर ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया का सबसे खास ओलंपियन बना दिया और इसके बाद उन्होंने रियो डी जनेरियो में 2016 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक से एक स्वर्ण पदक और टोक्यो में 2020 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक से चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए.

यह भी पढ़े: CWG 2022: भारतीय हॉकी टीम का गोल्ड जीतने का सपना टूटा, ऑस्ट्रेलिया से मिली करारी शिकस्त

बात करें कॉमनवेल्थ गेम्स में ऑस्ट्रेलिया (Australia) के कुल पदकों की तो 67 स्वर्ण, 57 रजत और 54 कांस्य सहित कुल 178 पदकों के साथ यह शीर्ष पर रहा, उसके बाद मेजबान देश इंग्लैंड ने 57 स्वर्ण, 66 रजत और 53 कांस्य सहित कुल 176 पदक जीते. कनाडा 26 स्वर्ण, 32 रजत और 34 कांस्य सहित कुल 92 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा और भारत (India) ने यहां शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य सहित कुल 61 पदक अपने नाम किए और चौथा स्थान हासिल किया.