कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) में रविवार को भारतीय महिला हॉकी टीम ने गजब का खेल दिखाकर न्यूजीलैंड को धूल चटाई. भारतीय महिला हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर देश के लिए कांस्य पदक (Bronze Medal) जीता. भारत (India) ने पेनल्टी शूटआउट में कीवी टीम को 2-1 से हराया. निर्धारित 60 मिनट तक दोनों टीमों ने एक-एक गोल किए थे. बता दें कि भारत के लिए पहला गोल सलिमा टेटे ने किया था. वहीं, न्यूजीलैंड की ओलिविया मैरी ने आखिरी मिनट में गोल कर मैच को पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा दिया था. वहां भारतीय हॉकी टीम की कप्तान सविता पूनिया ने लाजवाब गोलकीपिंग करते हुए न्यूजीलैंड के 4 प्रयासों को नाकाम किया.

यह भी पढ़ें: CWG 2022 schedule India 07 August: इंडिया का ऑस्ट्रेलिया से क्रिकेट मैच आज, जानें भारत का पूरा शेड्यूल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय महिला हॉकी टीम 16 साल बाद राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने में सफल हुई है. भारत ने साल 2002 में गोल्ड और 2006 में रजत पदक अपने नाम किया था.

बता दें कि भारतीय महिला हॉकी टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पेनल्टी शूटआउट में 3-0 से हराया था. निर्धारित 60 मिनट तक स्कोर 1-1 था. यहां भी मैच पेनल्टी शूटआउट तक पहुंचा और आखिर में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की.

यह भी पढ़ें: CWG 2022 INDW vs AUSW T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया का फाइनल मैच, देखें कब और कहां?

भारतीय महिला हॉकी टीम का सफर-

1. कांस्य पदक मुकाबले में न्यूजीलैंड को पेनल्टी शूटआउट में 2-1 से मात दी.

2. सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पेनल्टी शूटआउट में 3-0 से हराया.

3. भारत ने ग्रुप मुकाबले में कनाडा को 3-2 से हराया.

4. भारत ने ग्रुप मुकाबले में इंग्लैंड को 3-1 से हराया.

5. भारतीय महिला हॉकी टीम ने ग्रुप मुकाबले में वेल्स को 3-1 से हराया.

6. भारतीय महिला हॉकी टीम ने ग्रुप मुकाबले में घाना को 5-0 से रौंदा.