World Environment Day 2023 Wishes: इंसान कितना भी बड़े शहरों में रह ले लेकिन जब बात सुकून की आती है तो वो पहाड़, वादियां या गांव की याद आती है. वैसी जगहों पर इंसान प्रकृति के करीब रहता है और वो चीजें इंसान को सुकून पहुंचाती हैं. लेकिन अपने मतलब के लिए इंसान ने पर्यावरण के साथ खूब छेड़छाड़ की. लोगों को जागरुक करने के लिए ही 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाया जाता है. साल 1974 को पहला पर्यावरण दिवस मनाया गया था और इसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करना था. पर्यावरण दिवस पर अपने दोस्तों और परिजनों को शुभकामनाएं भेजें और इस दिन का महत्व भी समझाएं.

यह भी पढ़ें: World Environment Day Essay in Hindi: विश्व पर्यावरण दिवस 2023 पर निबंध

विश्व पर्यावरण की सभी को भेजें शुभकामनाएं (World Environment Day 2023 Wishes)

1.पेड़ लगाओ पृथ्वी बचाओ, पेड़ लगाओ देश बचाओ
पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ, पेड़ लगाओ खुद को बचाओ
विश्व पर्यावरण की हार्दिक शुभकामनाएं

2.धरती का आवरण बचाएं, आओ पर्यावरण दिवस मनाएं
चलो अपनी दुनिया को एक सुंदर जगह बनाएं
हरे-भरे पौधों को लगाकर पृथ्वी को दुल्हन बनाएं
विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं

3.पानी बनकने लगा है, हवा बिकने लगी है
पर्यावरण प्रदूषण के कारण घर में बीमारी बढ़ने लगी है
जागरुक होकर पौधा लगाएं और प्रदूषण भगाएं
Happy World Environment Day

यह भी पढ़ें: World Environment Day Speech in Hindi: विश्व पर्यावरण दिवस पर दें ये आसान भाषण, लोग हो जाएंगे मंत्रमुग्ध

4.चलो इस धरती को रहने योग्य बनाएं
सभी लोग मिलकर हर जगह पेड़ लगाएं
विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं
World Environment Day 2023

5.मानव जीवन है खतरे में, इसमें है हम सबकी समझदारी
पेड़ लगाएंगे पर्यावरण की सुरक्षा की लो जिम्मेदारी
Happy World Environment Day 2023

6.पेड़ काटकर पक्षियों का तुम घर उजाड़ते हो
पर्यावरण प्रदूषण फैलाते हो उन्हें पानी के लिए तरसाते हो
कुछ तो अब शर्म करो, पेड़ लगाओ और अच्छे कर्म करो
हैप्पी एनवॉयरमेंट डे 2023

विश्व पर्यावरण दिवस का महत्व (World Environment Day Importance)

साल 1972 में विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत हुई थी और इसे संयुक्त राष्ट्र महासभा ने शुरू किया था. इस दिन मानव पर्यावरण पर स्टॉकहोम सम्मेलन की शुरुआत की थी. सम्मेलन ने पर्यावरणीय मुद्दों को उजागर करने के लिए इसे इंटरनेशनल लेवल पर शुरुआत करने के संकेत दिये गए थे. पहला विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 1974 को मनाया गया था और उसके बाद ये एक प्रमुख वैश्विक कार्यक्रम बन गया. इस दिन के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए कई समुदाय के लोग वैश्विक स्तर पर कार्रवाई को प्रोत्साहित करते हैं. आने वाली पीढ़ी अच्छा जीवन जी सके इसलिए इस दिन पर्यावरण को अच्छा बनाने के लिए लोगों को जागरुक करते हैं.

यह भी पढ़ें: World Environment Day 2023: क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस? जानें इस साल की थीम और महत्व