Happy World Red Cross Day Wish: किसी भी जरूरतमंद, असहाय और घायल सैनिकों की मदद करना पुण्य का काम है ये बात सभी जानते हैं लेकिन इसके लिए पहल कोई नहीं करना चाहता है. जिसने ये हिम्मत दिखाई उनका नाम हेनरी ड्यूनेंट था जिन्होंने रेड क्रॉस सोसाइटी का गठन साल 1863 में किया. साल 1859 में युद्ध हुआ जिसमें उन्होंने देखा कि कितने लोग असहाय हुए, घायल सैनिक मर रहे हैं घायल हो रहे हैं और उनकी मदद के लिए कोई नहीं है. उन्होंने एक ग्रुप बनाया और उन लोगों की मदद की. इसके बाद उनके मन में ख्याल आया कि अब उन्हें इसके लिए आधिकारिक तौर पर कुछ करना चाहिए. 8 मई 1863 में उन्होंने रेड क्रॉस सोसाइटी बनाई और तब से आज तक इस दिन को वर्ल्ड रेड क्रॉस डे के रूप में मनाया जाने लगा. इस दिन आप अपनों को शुभकामनाएं भेजें और महत्व भी समझाएं.

यह भी पढ़ें: World Red Cross Day 2023: क्यों मनाते हैं रेड क्रॉस डे? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व

अपनों को भेजें रेड क्रॉस डे की शुभकामनाएं (Happy World Red Cross Day Wish)

1.लोगों का निस्भाव से सेवा करना ही
असली मानवता है और इसे लोगों को निभाना चाहिए
रेड क्रॉस डे का दिन हमें यही सिखाता है.
हैप्पी रेड क्रॉस डे 2023

2.हम इंसान एक-दूसरे की मदद के लिए बने हैं
घायल हो या असहाय आदमी सबकी मदद करें
रेड क्रॉस डे का दिन हमें यही बताता है
Happy World Red Cross Day

3.विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर,
आइए हम इस विश्व को स्वस्थ्य और
खुशहाल बनाने के लिए अभी एक दूसरे का
साथ दें, आप सभी को रेड क्रॉस डे संस्था
स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Happy World Red Cross Day

Happy World Red Cross Day Wish
वर्ल्ड रेड क्रॉस डे क्यों मनाते हैं. (फोटो साभार: Pixabay)

4.आपदाओं के समय मानवीय सहायता
को सुदृढ़ करने में रेड क्रॉस सोसायटी
की भूमिका सराहनीय होती है
विश्व रेडक्रॉस डे की हार्दिक शुभकामनाएं
Happy World Red Cross Day

5.विभिन्न प्रकार की आपदाओं में निस्वार्थ भाव से
लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने व
मानव सेवा हेतु समर्पित होता है
विश्व रेड क्रॉस दिवस की शुभकामनाएं

वर्ल्ड रेड क्रॉस का महत्व (World Red Cross Day 2023 Importance)

रेड क्रॉस सोसाइटी का काम हमेशा प्रगति पर रहता है. किसी भी बीमारी या युद्ध संकट में इनके वॉलेंटियर्स लोगों की सेवा इसी संस्थान द्वारा की जाती है. लेकिन कोरोना महामारी के दौरान इनका काम और भी बढ़ गया था. कोविड को हराने के लिए रेड क्रॉस युद्धस्तर पर काम करती रही. इस संस्था से जुड़े लोगों का काम कोरोना से बचाव के लिए दुनियाभर में जरूरतमंदों की सेवा करना था. इसके साथ ही ये संस्था लोगों को मास्क, दस्ताने और सैनेटाइजर भी बांट रही थी.

यह भी पढ़ें: World Red Cross Day Speech in Hindi: विश्व रेड क्रॉस दिवस पर दें यह भाषण, मंत्रमुग्ध हो जाएंगे लोग