आचार्य चाणक्य नीतियों को आपने सोशल मीडिया पर खूब देखा और सुना होगा. ऐसा भी बताया जाता है कि चाणक्य नीतियों को ही अपनाकर चंद्रगुप्त मौर्य सम्राट बन गए थे और उनकी नीतियों को अपनाकर आप भी अपने जीवन में सफलता को पा सकते हैं. आचार्य चाणक्य के कारोबार और व्यापारियों के लिए कई नीतियां बताई गई हैं. चाणक्य की नीतियों के बारे में बताते हैं कि मां के गर्भ में तय हो जाती हैं किस्मत से जुड़ी ये 4 बातें, अब इस बात में किनती सच्चाई है, चलिए आपको बताते हैं.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: अमीर बनने के लिए बस एक बार कर लें ये काम, फिर देखें कमाल!

मां के गर्भ में तय होती हैं किस्मत से जुड़ी ये 4 बातें?

ऐसा कहा जाता है कि इंसान अपनी किस्मत खुद लेकर पैदा होता है. आचार्य चाणक्य के अनुसार, जब बच्चा मां के गर्भ में आता है तो उसकी किस्मत तभी बन जाती है. उन्होंने बताया है कि कौन सी 4 चीजें जन्म के साथ ही इंसान लेकर आता है. नीचे लिखे श्लोक का तात्पर्य आपको इ 4 चीजों के साथ ही बताएंगे..

आयुः कर्म च वित्तं च विद्या निधनमेव च।

पञ्चैतानि हि सृज्यन्ते गर्भस्थस्यैव देहिनः।।

1. उम्र: चाणक्य नीति में इस श्लोक का तात्पर्य बताया गया है कि बच्चा कितना जिएगा. वो अल्पायु होने वाला है दीर्घायु. इस दुनिया में वो आ भी पाएगा या नहीं. मां के गर्भ में ये सब तय होता है जो पैदा हुआ है उसकी मृत्यु निश्चित है.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: बिजनेस में लगातार हो रहे हैं असफल? तो अपनाएं ये 5 सटीक तरीके

2. कर्म: ऐसा कहते हैं कि समय से पहले और किस्मत से ज्यादा किसी को कुछ नहीं मिलता. हर इंसान को अपने कर्मों का हिसाब सुख या दुख के साथ यहीं भोगना होता है. ये कर्म वर्तमान के ही नहीं पिछले जन्म के भी होते हैं और अगर आपको पिछले जन्म का कर्म भोगना है तो ये मां के गर्भ में तय रहता है.

3. धन और विद्या: मां के गर्भ में तय होता है कि बच्चे के भाग्य में धन या विद्या होगी या नहीं. चाणक्य के मुताबिक, विद्या की प्राप्ति पैदा होने के साथ ही तय हो जाती है. बच्चा कहां तक पढ़ेगा, विद्या ग्रहण कितना करेगा या धन कितना कमाएगा.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: पैसों से जुड़ी चाणक्य की ये 7 बातें कभी ना भूलें, होगा फायदा

4. मृत्यु: चाण्क्य नीति के मुताबिक, एक इंसान के जीवन में लगभग 11 बार मृत्यु का योग बनता है. इसमें एक बार काल मृत्यु का होता है बाकी अकाल मृत्यु का काल होता है. इन अकाल मृत्यु को आप अपने कर्मों से बदल सकते हैं.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ओपोई इसकी पुष्टि नहीं करता है.