इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने IBPS RRB नोटिफिकेश 2022 का नोटिफिकेशन जारी किया है. इसके तहत ग्रुप ए ऑफिसर स्केल I, II, III और ग्रुप बी ऑफिस असिस्टेंट भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. आईबीपीएस 6 जून को अपने आधिकारिक वेबसाइट नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया है कि, आईबीपीएस आरआरबी एप्लिकेशन 2022 वेबसाइट पर 7 जून से उपलब्ध होगा. यानी 7 जून 2022 से ऑनलाइन रिजस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे. ये रजिस्ट्रेशन 27 जून 2022 तक जारी रहेगा.

यह भी पढ़ेंः CGPSC ने 132 पदों पर आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर की निकाली भर्ती, जानें डिटेल

आईबीपीएस आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत अधिसूचना जारी कर बताया है कि, कौन से उम्मीदवार इसके लिए पात्र होंगे साथ ही परीक्षा पैटर्न और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी है. उम्मीदवार को नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ कर यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए की वह इसके लिए पात्र हैं या नहीं. जो उम्मीदवार इसके लिए पात्र होंगे उनका ही आवेदन अप्रूव होगा.

य़ह भी पढ़ेंः IDBI बैंक में एग्जीक्यूटिव और असिस्टेंट मैनेजर पदों पर बंपर भर्ती

IBPS RRB 2022 के लिए जरूरी तारीख

आवदेन के लिए रजिस्ट्रेशन, आवेदन में संशोधन की तारीख- 7 जून 2022 से 27 जून 2022

आईबीपीएस आरआरबी आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 27 जून 2022

आईबीपीएस आरआरबी प्री-एग्जाम ट्रेनिंग- 18 जुलाई से 23 जुलाई 2022

आईबीपीएस आरआरबी 2022 प्रारंभिक परीक्षा- अगस्त 2022

आईबीपीएस आरआरबी 2022 रिजल्ट- सितंबर 2022

आईबीपीएस आरआरबी 2022 मुख्य परीक्षा- सितंबर या नवंबर 2022

यह भी पढ़ेंः Patna High Court में लॉ असिस्टेंट के पदों पर वेकेंसी, जानें डिटेल

आईबीपीएस आरआरबी 2022 की प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय नहीं की गई है लेकिन ये अगस्त 2022 में हो सकता है. इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आपको विजिट करते रहना होगा. वहीं, मुख्य परीक्षा सितंबर या नवंबर 2022 में होगी. हालांकि, तारीख अभी तय नहीं की गई है.

यह भी पढ़ेंः Indian Bank में स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती, जानें पूरी डिटेल

यह भी पढ़ेंः Teacher Recruitment: इस राज्य के आयोग ने निकाली बंपर भर्ती, जानें डिटेल