उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections) 7 चरणों के मतदान के बाद पूरा हुआ था. आज यूपी की सभी सीटों पर मतगणना हो रही है. उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव 2024 के लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा था. इसी वजह से सभी पार्टियों ने यहां अपनी पूरी ताकत झोंकी.

यह भी पढ़ें: Goa assembly election results 2022: बीजेपी बहुमत से सिर्फ 3 सीट दूर, लाइव अपडेट देखें

आपकी जानकारी के लिए बता दें उत्तर प्रदेश विधानसभा में कुल 403 सीटें हैं. उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को कम से कम 202 सीटों पर जीत दर्ज करनी जरूरी है. साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अकेले 312 सीटों पर जीत दर्ज की थी. इसके बाद भाजपा ने सबसे बड़े प्रदेश की कमान योगी आदित्यनाथ के हाथों में सौंपी थी. भाजपा ने पिछला चुनाव बिना किसी सीएम चेहरे के लड़ा था लेकिन इस बार चुनाव योगी आदित्यनाथ का चेहरा सामने रखकर लड़ा गया.

आइए देखते हैं किस सीट पर कौन उम्मीदवार जीत रहा?

सुरेंद्र कुमार कुशवाहा- भाजपा- फाजिलनगर विधानसभा सीट- आगे

स्वामी प्रसाद मौर्य- सपा- फाजिलनगर विधानसभा सीट- पीछे

शिवपाल सिंह यादव- सपा- जसवंत नगर विधानसभा सीट- आगे

विवेक शाक्य- भाजपा- जसवंत नगर विधानसभा सीट- पीछे

सतीश महाना- भाजपा- महाराजपुर विधानसभा सीट- आगे

फतेह बहादुर सिंह- सपा- महाराजपुर विधानसभा सीट- पीछे

रघुराज प्रताप सिंह- जनसत्ता दल लोकतांत्रिक- कुंडा विधानसभा सीट- आगे

गुलशन यादव- सपा- कुंडा विधानसभा सीट- पीछे

डॉक्टर पल्लवी पटेल- सपा- सिराथू विधानसभा सीट- आगे

केशव प्रसाद मौर्य- भाजपा- सिराथू विधानसभा सीट- पीछे

ओमप्रकाश राजभर- सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी- जहूराबाद विधानसभा सीट- आगे

कालीचरण- भाजपा-जहुराबाद विधानसभा सीट- पीछे

मोहम्मद आजम खान- सपा- रामपुर विधानसभा सीट- आगे

आकाश सक्सेना- भाजपा- रामपुर विधानसभा सीट- पीछे

अशोक कुमार सिंह- भाजपा- मऊ विधानसभा सीट- आगे

अब्बास अंसारी- सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी- पीछे

अखिलेश यादव- सपा- करहल विधानसभा सीट- आगे

एसपी सिंह बघेल- भाजपा- करहल विधानसभा सीट- पीछे

यह भी पढ़ें: Punjab assembly election results 2022: शुरुआती काउंटिंग में AAP को बहुमत, चन्नी दोनों सीटों से पीछे

पिछले विधानसभा चुनाव में किस पार्टी का कैसा था प्रदर्शन

साल 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जनता ने अन्य पार्टियों का सूपड़ा साफ कर दिया था. मुख्य विपक्षी पार्टी सपा सिर्फ 47 सीट पर ही जीत दर्ज कर पाई थी और तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को इस्तीफा देना पड़ा था. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की बसपा सिर्फ 19 सीट पर ही जीत दर्ज कर पाई और प्रदेश में तीसरे स्थान पर रही.

वहीं, अगर बात करें देश की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस की तो वो सिर्फ 7 सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाई. भाजपा के गठबंधन में चुनाव लड़ी क्षेत्रीय पार्टी अपना दल 9 सीट जीत पाने में कामयाब रही थी. इनके अलावा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को 4 सीट, निर्दलीय उम्मीदवारों को 3 सीट, राष्ट्रीय लोक दल व निषाद पार्टी को एक-एक सीट से संतोष करना पड़ा था.

यह भी पढ़ें: Manipur Election Result 2022: शुरुआती राउंड्स में बहुमत के करीब BJP, कांग्रेस काफी पीछे