Republic Day Live Parade 2023: 74वें गणतंत्र दिवस समारोह परेड जारी है. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने तिरंगे को सलामी दी. गणतंत्र दिवस के मौके पर पहली बार कर्तव्य पथ पर परेड हो रही है. इससे पहले इस जगह को राजपथ के नाम से जाना जाता था. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी कर्तव्य पथ पर स्वागत किया. राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और उसके बाद 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान हुआ. इसके बाद परेड की शुरुआत हो गई. भारतीय जवानों की ताकत और राष्ट्र संस्कृति की मनमोहक झाकियां.

Republic Day Live Telecast यहां देखें

गणतंत्र दिवस के मौके पर पहली बार कर्तव्य पथ पर परेड हो रही है. इससे पहले इस जगह को राजपथ के नाम से जाना जाता था. इस परेड में ‘न्यू इंडिया’ की झलक दिखेगी. इसके साथ ही स्वदेशी सैन्य पराक्रम और नारी शक्ति का प्रदर्शन होगा. राज्यों की झांकियां में सांस्कृतिक विविधता दिखेगी. साथ ही वायुसेना के 50 विमान पराक्रम दिखाएंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ से राष्ट्र का नेतृत्व कर रही हैं. इस बार गणतंत्र दिवस पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी (Abdel Fattah El-Sisi) मुख्य अतिथि हैं.

यह भी पढ़ेंः Padma Award 2023 List: 106 लोगों को मिला पद्म पुरस्कार, मुलायम सिंह समेत 6 लोगों को पद्म विभूषण

परेड की कमान परेड कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ, अति विशिष्ट सेवा मेडल, दूसरी पीढ़ी के सेना अधिकारी संभाल रहे हैं. मुख्यालय दिल्ली क्षेत्र के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल भवनीश कुमार परेड सेकेंड-इन-कमांड हैं.

यह भी पढ़ेंः Republic Day Flag Hoisting: 26 जनवरी के मौके पर PM क्यों नहीं फहराते हैं झंडा? जान लें वजह

पहली बार, 21 तोपों की सलामी 105 मिमी की भारतीय फील्ड गन से दी गई. इन फील्ड गन ने पुरानी 25 पाउंडर बंदूक की जगह ली, जो रक्षा क्षेत्र में बढ़ती ‘आत्मनिर्भरता’ को प्रदर्शित करती है.