Pravasi Bharatiya Divas 2023 Wishes, Quotes, Images, Status in Hindi; भारत के विकास में NRI समुदाय के योगदान को उजागर करने के लिए हर साल 09 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है. यह एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक दिन है क्योंकि यह 1915 में महात्मा गांधी की दक्षिण अफ्रीका से मुंबई वापसी की घटना का प्रतीक है. इस दिन को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) द्वारा 2000 में प्रायोजित किया गया था. एनआरआई दिवस 2023 की थीम ‘प्रवासी: अमृत काल में भारत की प्रगति के लिए विश्वसनीय भागीदार’ है. आइए इस मौके पर WhatsApp और Facebook पर स्टेटस के रूप में लगाने के लिए या दूसरों को भेजने के लिए शुभकामना सन्देश देख लेते हैं.

यह भी पढ़ें: Bhupendra Patel New Cabinet List: भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट में 16 मंत्री कौन?

* भारत के सांस्कृतिक मुल्यों को विश्व में सर्वोत्तम रुप में प्रदर्शित कर देश को गौरवान्वित करने वाले सभी प्रवासी भारतीयों को ‘प्रवासी भारतीय दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं। 

सभी प्रवासी भाइयों और बहनों को ‘प्रवासी भारतीय दिवस’ पर अनंत शुभकामनाएं। ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना के साथ अखिल विश्व को भारतीय संस्कृति एवं उदात्त जीवन-मूल्यों से सुवासित कर रहे आप सभी प्रवासी भारतीयों का हार्दिक अभिनंदन!

भारत से दूर रहकर भी भारतीय संस्कृति संस्कारों एवं जीवन मूल्यों को उज्जीवित रखने वाले अप्रवासी भारतीयों की अभियक्ति उपलब्धियां एवं कठिनाइयों को साझा करने के उद्देश्य से मनाए जाने वाले प्रवासी भारतीय दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। 

यह भी पढ़ें: HP Cabinet Expansion: सुक्खू सरकार का हुआ कैबिनेट विस्तार, इन 7 विधायकों ने ली शपथ, देखें लिस्ट

विश्व भर में भारतीय संस्कृति, सभ्यता और परंपरा का प्रचार-प्रसार करते हुए देश का गौरव बढ़ाने वाले सभी प्रवासी भारतीयों को ‘प्रवासी भारतीय दिवस’ पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

।।वसुधैव कुटुंबकम्।।

भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों और हमारे बहुमूल्य संस्कारों को विश्व जगत के समक्ष उत्तम रूप से प्रदर्शित कर राष्ट्र को गौरवान्वित करने वाले सभी प्रवासी भारतीयों को “प्रवासी भारतीय दिवस” की अनंत शुभकामनाएं।

यह भी पढ़ें: Petrol-Diesel Latest Rate: इस राज्य में बढ़े डीजल के दाम, जानें क्या है पेट्रोल का हाल

देश की संस्कृति व गौरव को अपने साथ ले जाकर दुनिया के कई हिस्सों में भारत को स्थापित करने वाले , प्रवासी भारतीयों को प्रवासी भारतीय दिवस की ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं।