राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) के राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने पीएम मोदी, केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों और बीजेपी और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया. विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 27 जून को राष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे.

द्रौपदी मुर्मू के नामांकन दाख़िल करने के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी संसद भवन में मौजूद रहे. इससे अलावा उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी संसद पहुंचे. कर्नाटक के सीएम बासवराज बोम्मई भी इस मौक़े पर कहा कि मुर्मू के नाम का प्रस्ताव एक बेहद उचित निर्णय है.

यह भी पढ़ें: कौन हैं द्रौपदी मुर्मू

न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से जानकारी देते हुए बताया, “NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और NCP प्रमुख शरद पवार से बात की और राष्ट्रपति चुनाव में अपने लिए उनकी पार्टी का समर्थन मांगा.” 

समाचार एजेंसी पीटीआई ने अज्ञात सूत्रों के हवाले से बताया कि 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले द्रौपदी मुर्मू ने सोनिया, गांधी, ममता बनर्जी और शरद पवार को व्यक्तिगत रूप से फोन किया और उनसे बात की. तीनों नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. 

यह भी पढ़ें: द्रौपदी मुर्मू की सियासी सफर को 10 प्वाइंट में जानें

द्रौपदी मुर्मू के नामांकन दाखिल करने के दौरान योगी आदित्यनाथ, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, जयराम ठाकुर, पुष्कर सिंह धामी और कुछ एनडीए समर्थक दलों जैसे वाईएसआरसीपी, बीजद और अन्नाद्रमुक सहित भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी मौजूद थे.

द्रौपदी मुर्मू (64) को पहले से ही निर्वाचक मंडल में बहुमत का समर्थन प्राप्त है. निर्वाचित होने पर वह भारत की राष्ट्रपति बनने वाली पहली आदिवासी व्यक्ति होंगी. विपक्ष ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को अपना संयुक्त उम्मीदवार बनाया है. 

यह भी पढ़ें: द्रौपदी मुर्मू के जरिए BJP कर रही गुजरात समेत इन राज्यों को साधने की तैयारी

राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान होने है. मतगणना 21 जुलाई को होगी. बता दें कि मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है. अगर द्रौपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति बनती हैं, तब ओडिशा से देश की राष्ट्रपति बनने वाली वे दूसरी शख्स होंगी. द्रौपदी मुर्मू से पहले ओडिशा से वीवी गिरी देश के राष्ट्रपति रह चुके हैं.