स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga Abhiyan 2022) की शुरूआत शनिवार से हो गई है. 13 से 15 अगस्त तक यह अभियान चलाया जाएगा. इस अभियान को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने गति दी है.

यह भी पढ़ें: Independence Day Speech 2022: स्वतंत्रता दिवस के भाषण को ऐसे बनाएं आकर्षित

उन्होने शनिवार को अपने ऑफिस में तिरंगा फहराने का ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत तिरंगा फहरा रहे हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘स्वाधीनता का अमृत महोत्सव मनाएं. हर घर तिरंगा फहराएं. राष्ट्रीय स्वाभिमान जगाएं.’

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्ववान पर मोहन भागवत ने भी अपने ट्वीटर हैंडल में तिरंगा की डीपी लगाई है. संघ नेताओं ने स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता की अपील भी की है.

यह भी पढ़ें: Independence Day 2022: इस बार स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर दी जाएगी इस धांसू तोप की सलामी

लेकिन कांग्रेस पार्टी तिरंगा अभियान को लेकर संघ के रुख को लेकर उसकी आलोचना कर रही हैं. कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता जयराम रमेश ने निशाना साधते हुए कहा, ‘वो लोग जिन्होंने हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को धोखा दिया, जिन्होंने हमारे देश को धोखा दिया, जिन्होंने हमारे स्वतंत्रता संग्राम और भारत छोड़ो आंदोलन का विरोध किया, जिन्होंने अंग्रेजों के लिए काम किया, जिन्होंने अंग्रेजों से माफी मांगी, आज वे हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा बेच रहे हैं. तिरंगा बेचो पार्टी.

यह भी पढ़ें: Flag hoisting time on 15 August 2022: जानें 15 अगस्त पर झंडा फहराने का सही समय

इसके साथ ही उन्होंने एक पोस्टर भी शेयर किया उसमें लिखा है- क्या आपको पता है? आरएसएस ने तिरंगे का विरोध किया और संविधान का भी.

बता दें कि भारत सरकार द्वारा स्वतंत्रता के 75वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के जरिए से हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में बंद रहेंगे ये रास्ते, घर से निकलने से पहले जान लें रूट 

आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में, हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करना और राष्ट्र निर्माण के लिए अथक परिश्रम करने वालों के योगदान को याद करना है. यह परिकल्पना की गई है कि सभी नागरिक 13 से 15 अगस्त की अवधि के दौरान अपने घरों में तिरंगा फहराए और देश की एकता और एकजुटता में अपना योगदान करें.