Holi Dahan 2023 Bank Holiday or Not in Hindi: देशभर में होलिका दहन का पर्व होली से एक दिन पहले मनाया जाता है. इस त्योहार को अधिक उत्साह के साथ मनाया जाता है. होली सभी त्योहारों में से एक खास पर्व माना गया है. क्योंकि होली को लोग बुराई पर जीत के तौर पर भी मानते हैं. होली रंगों और हंसी का एक अनोखा और अद्भुत त्योहार है, इसका दूसरा दिन वास्तव में बहुत रंगीन होता है जो हमें रंगों में बदल देता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश में कई राष्ट्रीय अवकाश और त्योहार पर बैंक बंद रहते हैं. अब आपके मन में ये सवाल जरूर आ रहा होगा कि होलिका दहन पर क्या बैंक (Holika Dahan 2023 Bank Holiday or Not in Hindi) बंद रहेंगे या नहीं? आपके इस सवाल का जवाब इस खबर में मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें: Bank Holidays in March 2023: मार्च में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां चेक करें पूरी लिस्ट

क्या होलिका दहन के दिन बैंक बंद रहेंगे ?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि होलिका दहन 7 मार्च को है. इस दिन डोल जात्रा, धुलेटी और याओसांग के अवसर पर मुंबई, गुवाहाटी, लखनऊ, कानपुर, हैदराबाद, बेलापुर, पणजी, राची और नागपुर में बैंक बंद रहेंगे.

क्या होली के दिन बैंक बंद रहेंगे?

वहीं होलिका दहन के बाद 8 मार्च होली का त्योहार मनाया जाएगा. इस दिन भोपाल, अगरतल्ला, अइजोल, अहमदाबाद, लखनऊ,इम्फाल, कानपुर, न्यू दिल्ली, चंडीगढ़, देहरादून, भुवनेश्वर, गंगटोक, पटना, रायपुर, शिमला, रांची, शिलोंग और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.

यह भी पढ़ें: Holi Special Trains 2023: होली पर भारतीय रेलवे चला रहा कई स्पेशल ट्रैन, देखें लिस्ट

अगर आपको मार्च के महीने में बैंक से संबंधित कोई काम करना है. तो इससे पहले आप बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर ले. आरबीआई ने मार्च के महीने की बैंक छुट्टी लिस्ट जारी कर दी है. मार्च में साप्ताहिक अवकाशों को मिलाकर कुल 12 दिन बंद रहेंगे. इन दिनो में किसी भी खाता धारको का कोई भी कार्य बैंको में नहीं किया जाएगा. बल्कि बैंको के काम आप घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से भी कर सकते है.

मार्च 2023 में बैंक अवकाश (Bank Holidays in March 2023)

03 मार्च 2023: चापचर कूट
05 मार्च 2023: रविवार.
07 मार्च 2023: धुलेंदी/ डोल जात्रा/होलिका दहन/होली
08 मार्च 2023: धुलेटी/ डोल जात्रा/ होली/ याओसांग
09 मार्च 2023: होली
11 मार्च 2023: दूसरा शनिवार

यह भी पढ़ें: Chardham Yatra Registration 2023: चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरी डिटेल्स

12 मार्च 2023: रविवार
19 मार्च 2023: रविवार
22 मार्च 2023: गुडी पाडवा/ उगाडी/ बिहार दिवस/ साजीबु नोंगमापानबा/ प्रथम नवरात्र/ तेलुगु नववर्ष
25 मार्च 2023: चौथा शनिवार
26 मार्च 2023: रविवार
30 मार्च 2023: राम नवमी