टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और उद्योगपति साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) का रविवार 4 सितंबर 2022 को निधन हो गया. न्यूज एजेंसी एएनआई के मानें तो साइरस मिस्त्री का निधन कार हादसे के चलते हुआ. साइरस मिस्त्री और तीन अन्य लोग पालघर की तरफ जा रहे थे और उनकी गाड़ी डिवाइडर से जाकर टकरा गई जिसके चलते 2 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई और 2 लोगों को अस्पताल भर्ती कराया गया. साइरस मिस्त्री के कंपनी के निदेशक ने उनकी मौत की पुष्टि की. अब आपके मन में ये सवाल भी उत्पन्न हो रहा होगा कि साइरस मिस्त्री के परिवार में कौन-कौन हैं (Cyrus Mistry Family), तो चलिए आपको जानकारी दे देते हैं.

यह भी पढ़ें: कौन थे साइरस मिस्त्री?

साइरस पल्लोनजी मिस्त्री, पल्लोनजी मिस्त्री और पैट्सी पेरिन दुबाश के सबसे छोटे बेटे थे. साइरस मिस्त्री ने वकील इकबाल छागला की बेटी और प्रसिद्ध विधिवेत्ता एम.सी. छागला की पोती, रोहिका छागला से शादी की थी. साइरस और रोहिका के दो बेटे हैं. एक बेटे का नाम फिरोज मिस्त्री हैं व दूसरे का नाम जहान मिस्त्री. आपकी जानकारी के लिए बता दें साइरस मिस्त्री ने भारत के साथ-साथ आयरलैंड देश की भी नागरिकता ले रखी थी. एक आयरिश अखबार ‘द इंडिपेंडेंट’ में छपी खबर के अनुसार, साइरस मिस्त्री खुद को एक वैश्विक नागरिक के रूप में देखते थे और अपने पासपोर्ट के रंग को महत्वहीन सोचते थे.

यह भी पढ़ें: Cyrus Mistry Death: साइरस मिस्त्री का निधन कैसे हुआ?

बता दें कि साल 2013 में साइरस मिस्त्री को टाटा समूह (Tata Group) का चेयरमैन (Chairman) बनाया गया था. इसके साथ ही वह टाटा समूह की टाटा इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा पावर, टाटा टेलीसर्विसेज, इंडियन होटल्स, टाटा ग्लोबल बेवरेजेस और टाटा केमिकल्स के पद पर भी बने हुए थे. इसके बाद 24 अक्टूबर 2016 को टाटा समूह के बोर्ड मेंबर्स ने साइरस मिस्त्री को टाटा समूह के चेयरमैन पद से हटा दिया और उनके बाद फिर से एक बार टाटा समूह के बोर्ड मेंबर्स ने रतन टाटा को दोबारा चेयरमैन बनाया.