आयुर्वेद में कई पेड़-पौधों, फल-फूलों का जिक्र है जो अलग-अलग तरह की बीमारियों को दूर करने में मददगार होते हैं. इन्हीं में एक अर्जुन का पेड़ भी होता है और इसमें कई तरह के औषधीय गुण होते हैं. अर्जुन के पेड़, छाल, पत्ते, फल और जड़ों का उपयोग कई स्वास्थ्य समस्याओं को ठीक करने में काम आते हैं. आज हम आपको बताएंगे कैसे होते हैं अर्जुन के फल और उनके क्या-क्या फायदे होते हैं. अर्जुन का फल दांतों, हड्डियों और स्किन के लिए लाभकारी होता है.

अर्जुन का फल कैसा होता है?

अर्जुन का फल खाने कसैला होता है और इसमें कई तरह के पौष्टिक तत्व भी पाए जाते हैं. यह फल सफेद या पीले मंजरियों में लगते हैं और इसमें की हल्की सी सुगंध आपका मन मोह सकती है. जब अर्जुन का फल कच्चा होता है, तो यह हरे-पीले रंग का नजर आता है लेकिन पकने के बाद इसका रंग भूर-लाल जैसा हो जाता है. कोई भी अर्जुन के फल का सेवन कर सकता है लेकिन अत्यधिक नहीं. यह एक सिर्फ चिकित्सकीय अनुभव है, इसलिए अर्जुन के फल का सेवन करने से पहले आपको इससे संबंधित एक्सपर्ट की राय जरूर लें.

यह भी पढ़ें: पतलेपन पर लोग चिढ़ाते हैं? अपनी डाइट में आज ही शामिल करें ये 5 प्रोटीन शेक, फिर देखें कमाल

अर्जुन का फल खाने के फायदे

अर्जुन का फल खाने कसैला होता है और इसमें कई तरह के पौष्टिक तत्व भी पाए जाते हैं. यह फल सफेद या पीले मंजरियों में लगते हैं और इसमें की हल्की सी सुगंध आपका मन मोह सकती है. जब अर्जुन का फल कच्चा होता है, तो यह हरे-पीले रंग का नजर आता है लेकिन पकने के बाद इसका रंग भूर-लाल जैसा हो जाता है. कोई भी अर्जुन के फल का सेवन कर सकता है लेकिन अत्यधिक नहीं. यह एक सिर्फ चिकित्सकीय अनुभव है, इसलिए अर्जुन के फल का सेवन करने से पहले आपको इससे संबंधित एक्सपर्ट की राय जरूर लें.

मूत्रमार्ग की समस्या में: अक्सर लोगों को अलग-अलग कारणों से पेशाब आने में रुकावटें आने लगती हैं. ऐसे में अर्जुन के फल का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है. इसके सेवन से पेशाब में रुकावट की समस्या को दूर करता है. अगर आपको ऐसी कोई समस्या है तो डॉक्टर की सलाह पर अर्जुन का फल का सेवन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सदियों से हो रहे हैं इन समस्याओं के लिए आंवला और शहद का इस्तेमाल, आप भी जान लें

हृदय संबंधित परेशानी में: हृदय को स्वस्थ रखने में अर्जुन का फल फायदेमंद करता है. बढ़ते हुए हृदय रोगियों की गिनती बढ़ती जा रही है. ऐसे में स्वस्थ हृदय के लिए अर्जुन के फल का सेवन करें लेकिन उसके पहले संबंधित डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

मुंह की दुर्गंध में: अगर किसी को मुंह से जुड़ी समस्या है तो उन्हें अर्जुन का फल खाना चाहिए. यह मुंह के दुर्गंध, दांतों की कैविटी, मसूड़ों की समस्या, दांतों में दर्द होना या खून आना जैसी समस्याओं से अर्जुन के फल दूर करते हैं. मुंह के अल्सर में भी अर्जुन के पेड़ से फल को लाकर खाया जा सकता है, बस उससे पहले डेंटिस्ट से सलाह जरूर लें.

हड्डियों से परेशान होकर: अगर किसी की हड्डी कमजोर है तो उन्हें अर्जुन के फल खाने चाहिए. यह हड्डियों को ताकत देता है और हड्डी के टूटने पर भी अर्जुन का फल खाया जा सकता है. अर्जुन के छाल का पाउडर भी दूध में लिया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: क्या आपका एक ही जगह बैठे-बैठे बढ़ गया है वजन? अपनाएं ये 5 आसान टिप्स, होगा फायदा

त्वचा के लिए भी फायदेमंद: अर्जुन के फल का स्वाद कसैला होता है और यह त्वचा की कई समस्याओं को दूर कर सकता है. अर्जुन का फल त्वचा से झुर्रियों, दाग-धब्बों और मुहांसों से छुटकारा दिलाता है. स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए भी अर्जुन के फल को खाया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: ये जानकारी एक सामान्य सुझाव है. इसे किसी तरह के मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें. आप इसके लिए अपने डॉक्टरों से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: इन 5 कारणों से चेहरे पर निकलते हैं मुहांसे, अभी जानकर करें सुधार