KBC 14 2022 Daily Offline Quiz 9 August, 24×7 Quiz, KBC offline quiz answers today: जुलाई 2022 में सर्बिया में आयोजित 15वां अंतर्राष्ट्रीय शतरंज ओपन पैरासिन किसने जीता?

ऑप्शन:

A. अलीरेजा फिरुजा

B. डी गुकेश

C. आर प्रज्ञानानंद

D. मैग्नस कार्लसन

उत्तर: C. आर प्रज्ञानानंद

जुलाई 2022 में सर्बिया में आयोजित 15वां अंतर्राष्ट्रीय शतरंज ओपन पैरासिन आर प्रज्ञानानंद ने जीता था. 16 साल के चेन्नई के आर प्रज्ञानानंदा (R Praggnanandhaa) ने इस साल कुछ शानदार नतीजे हासिल किए हैं, जिसमें सबसे बड़ी उपलब्धि विश्व चैंपियन और नॉर्वे के दिग्गज मैग्नस कार्लसन को हराना था, वह भी तीन महीने में दो बार. तेजी से अपनी पहचान बना रहे प्रज्ञानानंगा ने नौ दौर के मुकाबले में आठ अंक हासिल किये. वह इस दौरान एक भी मैच नहीं हारे और और आधे अंक की बढ़त के साथ जीत दर्ज की. चेन्नई में जन्मे प्रज्ञानानंदा ने कम उम्र में ही बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं. उन्होंने 2016 में सिर्फ 10 साल, 10 माह और 19 दिन की उम्र में वह विश्व के सबसे युवा इंटरनेशनल मास्टर बने थे. 2018 में उन्होंने अपना तीसरा और आखिरी ग्रैंड मास्टर नॉर्म हासिल कर पांचवें सबसे युवा ग्रैंड मास्टर बन गए. उन्होंने सर्गेई कर्जाकिन और विदित गुजराती जैसे अनुभवी खिलाड़ियों पर भी जीत हासिल की है. प्रज्ञानानंदा के करियर की सबसे बड़ी जीत 2022 में आई, जब उन्होंने कई बार के विश्व चैंपियन और मौजूदा दौर के सबसे बड़े शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को दो बार शिकस्त दी.

KBC 2022, Offline Daily Quiz, 9 August के सभी सवाल और उनके जवाब