Who is Akshara Singh: भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को भोजपुरी सिनेमा को चाहने वाले खूब पसंद करते हैं और इन्होंने भोजपुरी फिल्मों में लगभग सभी बड़े भोजपुरी एक्टर्स के साथ काम किया है. आज हम आपको अक्षरा सिंह से जुड़ी कुछ बातें बताएंगे.

यह भी पढ़ें: कौन हैं शाहरुख खान?

कौन हैं अक्षरा सिंह?

30 अगस्त, 1993 को बिहार की राजधानी पटना में जन्मीं अक्षरा सिंह के पिता बिपिन सिंह हैं और इनकी मां का नाम नीलिमा सिंह हैं. अक्षरा सिंह के माता-पिता भोजपुरी सिनेमा से जुड़े हैं और इस वजह से अक्षरा सिंह का झुकाव भी एक्टिंग की तरफ रहा. अक्षरा सिंह ने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की है और इसके बाद एक्टिंग की भी क्लास ली.

यह भी पढ़ें: कौन थे भूपेन हजारिका?

यह भी पढ़ें: कौन हैं रणबीर कपूर?

अक्षरा सिंह ने अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में आई भोजपुरी फिल्म प्राण जाए पर वचन ना जाए से की थी. फिल्म हिट हुई थी और यह भोजपुरी सिनेमा में चर्चा में आईं. इसके बाद अक्षरा सिंह ने फिल्म सौगंध गंगा मैया की नाम की फिल्म में काम किया. साल 2013 में अक्षरा सिंह की लगातार कई फिल्में आईं जिसमें दिलेर, हम हैं बांके बिहारी, ए बलमा वाला मुख्य फिल्में हैं.  

यह भी पढ़ें: कौन हैं सुष्मिता सेन?

View this post on Instagram

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

यह भी पढ़ें: कौन हैं दिलजीत सिंह दोसांझ?

अक्षरा सिंह ने भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह, दिनेश लाल यादव, खेसारी लाल यादव और रवि किशन जैसे बड़े एक्टर्स के साथ काम किया है. अक्षरा ने कुछ टीवी सीरियल्स में भी काम किया है और भोजपुरी सीरियल्स में भी इन्होंने काम किया है. अब अक्षरा सिंह बिग बॉस में नजर आएंगी तो देखना ये है कि क्या वह इस शो में अपनी खास पहचान हर किसी के दिल में बना पाएंगी या भोजपुरी सिनेमा तक ही सिमट कर रह जाएंगी.