Most Followed Instagram in India: आज के दौर में सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है जहां लोग अपने-अपने हक की बातें करते हैं. आम लोगों के साथ-साथ सेलिब्रिटीज भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने लगे हैं सोशल मीडिया पर फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है. अगर बात इंस्टाग्राम की करें तो यहां लोग अपने फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए दिन ना जाने क्या-क्या करते हैं लेकिन भारतीय सेलिब्रिटीज को कुछ करने की जरूरत नहीं. उनके फैंस वहां उन्हें फॉलो करते हैं. इंस्टाग्राम पर भारतीय सेलिब्रिटीज के लाखों, करोड़ों फॉलोवर्स होते हैं. यहां आपको ऐसे 30 सेलिब्रिटीज के फॉलोवर्स के बारे में बताते हैं.
यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan पर चलेगा मुकदमा! समीर वानखेड़े ने कोर्ट से की मांग
इन भारतीय सेलिब्रिटीज के हैं सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोवर्स (Most Followed Instagram in India)
बॉलीवुड, टॉलीवुड, क्रिकेट, बिजनेस या पॉलिटिक्स के लगभग सभी लोग इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं. उनकी लोकप्रियता लोगों में काफी है और वे सेलिब्रिटीज अपने फैंस के लिए अपनी एक्टिविटीज के बारे में फैंस को अपडेट करते रहते हैं. उनको पोस्ट पर लाखों लाइक्स और कमेंट्स आते हैं. यहां आपको 30 ऐसे ही भारतीय सेलिब्रिटीज के बारे में बताएंगे जिनके इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स हैं और उनके नंबर्स कितने हैं.
सेलिब्रिटी का नाम | फॉलोवर्स | फॉलोविंग | प्रोफेशन |
विराट कोहली | 254M | 279 | भारतीय क्रिकेटर |
प्रियंका चोपड़ा | 88.4M | 755 | हॉलीवुड/बॉलीवुड एक्ट्रेस, सिंगर |
श्रद्धा कपूर | 81.5M | 812 | बॉलीवुड एक्ट्रेस |
आलिया भट्ट | 78.2M | 518 | बॉलीवुड एक्ट्रेस |
नरेंद्र मोदी | 76.5M | 0 | भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री |
दीपिका पादुकोण | 74.6M | 185 | बॉलीवुड एक्ट्रेस |
नेहा कक्कड़ | 74.5M | 294 | भारतीय गायिका |
कैटरीना कैफ | 73.8M | 535 | बॉलीवुड एक्ट्रेस |
जैकलीन फर्नांडिस | 67.1M | 1,275 | बॉलीवुड/ श्रीलंकन एक्ट्रेस |
उर्वशी रतौला | 66.4M | 75 | बॉलीवुड/टॉलीवुड एक्ट्रेस |
अक्षय कुमार | 65.3M | 6 | बॉलीवुड एक्टर |
अनुष्का शर्मा | 64.4M | 584 | बॉलीवुड एक्ट्रेस |
सलमान खान | 63M | 37 | बॉलीवुड एक्टर |
दिशा पाटनी | 58.4M | 158 | बॉलीवुड/टॉलीवुड एक्ट्रेस |
सनी लियोनी | 54.5M | 75 | बॉलीवुड/कनैडियन एक्ट्रेस |
कृति सेनन | 54M | 362 | बॉलीवुड एक्ट्रेस |
जन्नत जुबैर | 46.6M | 32 | एक्ट्रेस |
वरुण धवन | 46.1M | 584 | बॉलीवुड एक्टर |
ऋतिक रोशन | 45.4M | 278 | बॉलीवुड एक्टर |
नोरा फतेही | 45.2M | 451 | मैक्सिकन/ बॉलीवुड एक्ट्रेस |
कपिल शर्मा | 44.8M | 1046 | भारतीय कॉमेडियन/बॉलीवुड एक्टर |
महेंद्र सिंह धोनी | 44.1M | 4 | पूर्व भारतीय क्रिकेटर |
रणवीर सिंह | 43.7M | 1281 | बॉलीवुड एक्टर |
सारा अली खान | 42.6M | 91 | बॉलीवुड एक्ट्रेस |
परिणीति चोपड़ा | 41.4M | 288 | बॉलीवुड एक्ट्रेस |
शाहिद कपूर | 41.3M | 251 | बॉलीवुड एक्टर |
सचिन तेंदुलकर | 41.1M | 32 | पूर्व भारतीय क्रिकेटर |
अनुष्का सेन | 39.3M | 107 | टीवी एक्ट्रेस |
शाहरुख खान | 39.1M | 6 | बॉलीवुड एक्टर |
रश्मिका मंदाना | 38.8M | 278 | बॉलीवुड/टॉलीवुड एक्ट्रेस |
आपकी जानकारी के लिए बता दें, इस लिस्ट में भारत के क्रिकेटर, टॉलीवुड स्टार और बॉलीवुड स्टार्स तो कई हैं लेकिन पॉलिटीशियन में सिर्फ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही शामिल हैं. हमने आपको फॉलोवर्स और फॉलोविंग की लिस्ट दी है वो 7 जुलाई 2023 तक की है क्योंकि इसके बाद इस लिस्ट में दी गई संख्या घट या बढ़ सकती है.
यह भी पढ़ेंः OMG 2 में नजर आएंगी यामी गौतम, जानें क्या होगा रोल?