KBC 14 2022 Daily Pari Match Quiz 3 December, 24×7 Quiz, KBC Pari Match Quiz answers today: गुरुत्वाकर्षण के नियम को किसने परिभाषित किया?

ऑप्शन:

A. न्यूटन

B. गैलीलियो

C. आइंस्टाइन

D. आर्किमिडीज

उत्तर: A. न्यूटन

गुरुत्वाकर्षण के नियम को न्यूटन ने परिभाषित किया. न्यूटन का गुरुत्वाकर्षण नियम किन्हीं दो पिंडो के बीच कार्य करने वाला आकर्षण बल पिंडो के द्रव्यमानों के गुणनफल के अनुक्रमानुपाती तथा उनके बीच की दूरी के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती होता है.गुरुत्वाकर्षण पदार्थो द्वारा एक दूसरे की ओर आकर्षित होने की प्रवृति है. गुरुत्वाकर्षण के बारे में पहली बार कोई गणितीय सूत्र देने की कोशिश आइजक न्यूटन द्वारा की गयी जो आश्चर्यजनक रूप से सही था. उन्होंने गुरुत्वाकर्षण सिद्धांत का प्रतिपादन किया. न्यूटन के सिद्धान्त को बाद में अलबर्ट आइंस्टाइन द्वारा सापेक्षता सिद्धांत से बदला गया. बहुत कम ही लोग जानते है कि इससे पूर्व भारतीय महान गणितज्ञ वराह मिहिर और भास्कराचार्य ने कहा था कि किसी प्रकार की शक्ति ही वस्तुओं को पृथ्वी पर चिपकाए रखती है. आइज़क न्यूटन ने अपनी मौलिक खोजों के आधार पर बताया कि केवल पृथ्वी ही नहीं, अपितु विश्व का प्रत्येक कण प्रत्येक दूसरे कण को अपनी ओर आकर्षित करता रहता है. दो कणों के बीच कार्य करनेवाला आकर्षण बल उन कणों की संहतियों के गुणनफल का (प्रत्यक्ष) समानुपाती तथा उनके बीच की दूरी के वर्ग का व्युत्क्रमानुपाती होता है. कणों के बीच कार्य करनेवाले पारस्परिक आकर्षण को गुरुत्वाकर्षण (Gravitation) तथा उससे उत्पन्न बल को गुरुत्वाकर्षण बल (Force of Gravitation) कहते है.

KBC 2022, Daily Pari Match Quiz, 3 December के सभी सवाल और उनके जवाब