KBC 14 2022 Daily Pari Match Quiz 6 December, 24×7 Quiz, KBC Pari Match Quiz answers today: पंचायती राज लागू करने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा था?

ऑप्शन:

A. गुजरात

B. उत्तर प्रदेश

C. पंजाब

D. राजस्थान

उत्तर: D. राजस्थान

पंचायती राज लागू करने वाला भारत का पहला राज्य राजस्थान था. पंचायती राज व्यवस्था, ग्रामीण भारत की स्थानीय स्वशासन की प्रणाली है. जिस तरह से नगरपालिकाओं तथा उपनगरपालिकाओं के द्वारा शहरी क्षेत्रों का स्वशासन चलता है, उसी प्रकार पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों का स्वशासन चलता है.भारत में प्राचीन काल से ही पंचायती राज व्यवस्था आस्तित्व में रही हैं. आधुनिक भारत में प्रथम बार तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा राजस्थान के नागौर जिले के बगधरी गांव में 2 अक्टूबर 1959 को पंचायती राज व्यवस्था लागू की गई.भारत में ब्रिटिश शासनकाल में लॉर्ड रिपन को भारत में स्थानीय स्वशासन का जनक माना जाता है. वर्ष 1882 में उन्होंने स्थानीय स्वशासन सम्बंधी प्रस्ताव दिया. 1919 के भारत शासन अधिनियम के तहत प्रान्तों में दोहरे शासन की व्यवस्था की गई तथा स्थानीय स्वशासन को हस्तान्तरित विषयों की सूची में रखा गया. 24 अप्रैल 1993 भारत में पंचायती राज के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पड़ाव था क्योंकि इसी दिन संविधान (73वाँ संशोधन) अधिनियम, 1992 के माध्यम से पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा प्राप्त हुआ और इस तरह महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के स्वप्न को वास्तविकता में बदलने की दिशा में कदम बढ़ाया गया था.

KBC 2022, Offline Daily Quiz, 6 December के सभी सवाल और उनके जवाब

5. आईडीएफसी फर्स्ट बैंक कंज्यूमर ड्यूरेबल लोन क्या प्रदान करता है?

KBC 2022, Daily Pari Match Quiz, 6 December के सभी सवाल और उनके जवाब

1. महाकाव्य ‘पद्मावत’ किसने लिखा था?

2. पंचायती राज लागू करने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा था?

3. नोबेल पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय कौन थे?

4. भारत और पाकिस्तान के बीच अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा क्या कहलाती है?

5. वाटर पोलो टीम में कितने खिलाड़ी होते हैं?