KBC 14 2022 Daily Pari Match Quiz 3 October, 24×7 Quiz, KBC Pari Match Quiz answers today: इनमें से किस मुगल शासक ने फतेहपुर सीकरी की राजधानी की स्थापना की?

ऑप्शन:

A. बाबर

B. हुमायूं

C. जहांगीर

D. अकबर

उत्तर: D. अकबर

मुगल शासक अकबर ने फतेहपुर सीकरी की राजधानी की स्थापना की. फतेहपुर सीकरी मुगल सम्राट अकबर ने सन् 1571 में बसाया था. वर्तमान में यह आगरा जिला का एक नगरपालिका बोर्ड है. यह भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित है. यह यहाँ के मुगल साम्राज्य में अकबर के राज्य में 1571 से 1585 तक मुगल साम्राज्य की राजधानी रही फिर इसे खाली कर दिया गया. फतेहपुर सीकरी मस्जिद के बारे में कहा जाता है कि यह मक्‍का की मस्जिद की नकल है और इसके डिजाइन हिंदू और पारसी वास्‍तुशिल्‍प से लिए गए हैं. मस्जिद का प्रवेश द्वार 54 मीटर ऊंचा बुलंद दरवाजा है जिसका निर्माण 1573 ई. में किया गया था. मस्जिद के उत्तर में शेख सलीम चिश्‍ती की दरगाह है जहां नि:संतान महिलाएँ दुआ मांगने आती हैं. मुगल बादशाह बाबर ने राणा सांगा को सीकरी नामक स्थान पर हराया था, जो कि वर्तमान आगरा से 41 कि.मी. है. फिर अकबर ने इसे मुख्यालय बनाने हेतु यहाँ किला बनवाया, परंतु पानी की कमी के कारण राजधानी को आगरा का किला में स्थानांतरित करना पडा़. आगरा से 37 किलोमीटर दूर फतेहपुर सीकरी का निर्माण मुगल सम्राट अकबर ने कराया था. फ़तेहपुर सीकरी में अकबर के समय के अनेक भवनों, प्रासादों तथा राजसभा के भव्य अवशेष आज भी वर्तमान हैं. यहाँ की सर्वोच्च इमारत बुलंद दरवाज़ा है, जिसकी ऊंचाई भूमि से 280 फुट है.

KBC 2022, Daily Pari Match Quiz, 3 October के सभी सवाल और उनके जवाब