KBC 14 Play Along 22 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 35: इनमें से किस हिंदू देवता के पास गन्ने से बना धनुष और फूलों से बने तीर थे?

ऑप्शन:

A. कामदेव

B. भगवान गणेश

C. वायुदेव

D. वरुणदेव

उत्तर: A. कामदेव

कामदेव हिंदू देवता के पास गन्ने से बना धनुष और फूलों से बने तीर थे. हिंदू मान्यता के अनुसार कामदेव का शस्त्र धनुष फूलों का बना है. इंग्लिश में इसे Cupid कहते हैं. इन्हें मनमदन और चित्तहर भी कहते हैं. कामदेव को हिंदू शास्त्रों में प्रेम और काम का देवता माना गया है. उनका स्वरूप युवा और आकर्षक है. वे विवाहित हैं और रति उनकी पत्नी हैं. वे इतने शक्तिशाली हैं कि उनके लिए किसी प्रकार के कवच की कल्पना नहीं की गई है. उनके अन्य नामों में रागवृंत, अनंग, कंदर्प, मनमथ, मनसिजा, मदन, रतिकांत, पुष्पवान, पुष्पधंव आदि प्रसिद्ध हैं. कामदेव, हिंदू देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु के पुत्र और कृष्ण के पुत्र प्रद्युम्न, कामदेव का अवतार है.आध्यात्मिक रूप को हिंदू धर्म में वैष्णव अनुयायियों द्वारा कृष्ण भी माना जाता है. कामदेव का धनुष प्रकृति के सबसे ज्यादा मजबूत उपादानों में से एक है. यह धनुष मनुष्य के काम में स्थिर-चंचलता जैसे विरोधाभासी अलंकारों से युक्त है. इसीलिए इसका एक कोना स्थिरता का और एक कोना चंचलता का प्रतीक होता है. वसंत, कामदेव का मित्र है इसलिए कामदेव का धनुष फूलों का बना हुआ है. इस धनुष की कमान स्वर विहीन होती है. यानी, कामदेव जब कमान से तीर छोड़ते हैं, तो उसकी आवाज नहीं होती. इसका मतलब यह अर्थ भी समझा जाता है कि काम में शालीनता जरूरी है. तीर कामदेव का सबसे महत्वपूर्ण शस्त्र है.

KBC 2022, KBC Play Along Online Quiz, 22 September के सभी सवाल और उनके जवाब

मानव शरीर में सबसे लंबी हड्डी कौन सी है?

जो उत्तर और दक्षिण भारत की शैलियों को मिलाती है वेसर वास्तुकला शैली का नाम किस जानवर के लिए संस्कृत शब्द से आता है?

नागालैंड का पहला नागा मिर्च उत्सव 2022 के किस जिले में आयोजित किया गया था?

इनमें से कौन सा जिला महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में है?

2022 आईपीएल में पर्पल कैप किसने जीता था?

इनमें से किस हिंदू देवता के पास गन्ने से बना धनुष और फूलों से बने तीर थे?

इनमें से किस शॉर्ट फॉर्म का संबंध किसी वस्तु की लागत से है?