KBC 14 2022 Daily Offline Quiz 2 September, 24×7 Quiz, KBC offline quiz answers today: उस सुपरकॉन्टिनेंट का नाम क्या था जिसके विभाजन से दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, के वर्तमान महाद्वीप और भारतीय उपमहाद्वीप बने?

ऑप्शन:

A. पैंजिया

B. रोडिनिया

C. गोंडवाना

D. पन्नोटिया

उत्तर: C. गोंडवाना

 गोंडवाना सुपरकॉन्टिनेंट के विभाजन से दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, के वर्तमान महाद्वीप और भारतीय उपमहाद्वीप बने. गोंडवाना एक वृहत महाद्वीप था जिसका अस्तित्व नवप्राग्जीव महाकल्प से लेकर जुरासिक काल तक था. इस महान्‌ स्थलखंड को भूगर्भवेत्ताओं ने ‘गोंडवाना प्रदेश’ की संज्ञा दी. कुछ विद्वानों का मत है कि यह प्रदेश एक विशाल भूखंड न होकर अनेक भूभागों का समूह था जो सँकरे भूसंयोजकों अथवा स्थलसेतुओं द्वारा एक दूसरे से संबद्ध थे. इसके अंतर्गत भारत तथा समीपवर्ती देश आस्ट्रेलिया, दक्षिणी अमरीका, ऐंटार्कटिका, दक्षिणी अफ्रीका और मैडागास्कर आते थे. इस काल की शिलाओं, जीव जंतुओं, वनस्पतियों, जलवायु इत्यादि के अध्ययन से ज्ञात होता है कि पूर्वकालीन गोंडवाना प्रदेश के उपर्युक्त अंतर्गत भागों पर इन दशाओं में आश्चर्यजनक समानताएँ थीं. गोंडवाना प्रदेश का विखंडन मध्यकाल के अंत में अथवा तृतीयक कल्प के आरंभ में हुआ. इस काल में एक विशाल ज्वालामुखी उद्गार भी हुआ जो संभवत: इस विखंडन की क्रिया से संबंधित या इसी का पूर्वसंकेत था. यह परिवर्तन संभवत: अंतर्गत भूखंडों के तटस्थ भागों अथव स्थलसेतुओं के निमज्जन से या इन भूभागों के एक दूसरे से दूर खिसक जाने से संपन्न हुआ. इसी के साथ साथ बंगाल की खाड़ी, अरब सागर, दक्षिण अटलांटिक सागर इत्यादि का जन्म हुआ.

KBC 2022, Offline Daily Quiz, 2 September के सभी सवाल और उनके जवाब

1. इनमें से कौन से हिंदी फिल्म अभिनेता पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मंसूर अली खान पटौदी के पुत्र हैं?

2. युवा मिलेनियल्स के लिए कौनसा आईडीएफसी फर्स्ट बैंक क्रेडिट कार्ड डिजाइन किया गया है?

3. उस सुपरकॉन्टिनेंट का नाम क्या था जिसके विभाजन से दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, के वर्तमान महाद्वीप और भारतीय उपमहाद्वीप बने?

4. जल के आयतन की दृष्टि से विश्व की सबसे बड़ी नदी इनमें से कौन सी है?

5. भारतीय क्षेत्र के सबसे दक्षिणी बिंदु का नाम किसके नाम पर रखा गया है?