KBC 14 Play Along 30 November, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 84: किस पौधे के विकास को मौतम का कारण माना जाता है जो पूर्वोत्तर भारत में एक चक्रीय घटना है जिसके कारण अक्सर अकाल पड़ता है?

ऑप्शन:

A. सूरजमुखी

B. बांस

C. केला

D. शिरोई लिली

उत्तर: B. बांस

बांस पौधे के विकास को मौतम का कारण माना जाता है जो पूर्वोत्तर भारत में एक चक्रीय घटना है जिसके कारण अक्सर अकाल पड़ता है. मौतम एक चक्रीय पारिस्थितिक घटना है जो पूर्वोत्तर भारत के मिज़ोरम और मणिपुर राज्यों में हर 48-50 साल में होती है और अकाल जैसी स्थिति पैदा करने की क्षमता रखती है. इनके अलावा म्यांमार के चिन राज्य के भी कुछ क्षेत्रों में यह तबाही फैलाता है. इसमें पहले चूहों की आबादी तेज़ी से बढ़ती है, जो फ़सलों को तबाह कर देती है. इन अकालों की इस क्षेत्र के राजनीतिक इतिहास को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है. आख़िरी बार यह घटना (बांस के फूल खिलना) मई 2006 में शुरू हुई, और राज्य सरकार और भारतीय सेना ने अकाल को रोकने का प्रयत्न किया था.मिज़ोरम और मणिपुर 30% तक जंगली बांस के जंगलों से ढके हुए हैं. माउताम के दौरान, एक व्यापक क्षेत्र में Melocanna baccifera (बांस की एक प्रजाति) के एक ही समय में फूल निकलते हैं. इसके बाद काले चूहों की भारी संख्या फ़सलों पर आक्रमण करती है, जिसे चूहों की बाढ़ (rat flood) कहा जाता है यह तब होता है जब बाँस के बीजों के अधिक संख्या में गिरने पर चूहों को ढेर सारा भोजन मिल जाता है. इस कारण चूहों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है. बीज-रूपी भोजन के समाप्त हो जाने पर ये चूहे जंगल छोड़ खेतों की ओर रूख करते हैं.

KBC 2022, KBC Play Along Online Quiz, 30 November के सभी सवाल और उनके जवाब

1947 में ध्वनि की गति से भी तेज विमान उड़ाने वाले दुनिया के पहले पायलट कौन बने थे?

2022 में महेला जयवर्देने को पीछे छोड़ कौन टी20 विश्व कप में सर्वाधिक कुल रन बनाने वाले खिलाड़ी बने?

किस पौधे के विकास को मौतम का कारण माना जाता है जो पूर्वोत्तर भारत में एक चक्रीय घटना है जिसके कारण अक्सर अकाल पड़ता है?