KBC 14 2022 Daily Offline Quiz 6 October, 24×7 Quiz, KBC offline quiz answers today: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ‘ISRO’ की स्थापना किस वर्ष हुई थी?

ऑप्शन:

A. 1967

B. 1968

C. 1969

D. 1965

उत्तर: C. 1969

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ‘ISRO’ की स्थापना वर्ष 1969 में हुई थी. इसका मुख्यालय बैंगलोर में है. भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संस्था की स्थापना 15 अगस्त 1969 में की गयी थी.तब इसका नाम ‘अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए भारतीय राष्ट्रीय समिति’ (INCOSPAR) था.भारत का पहला उपग्रह, आर्यभट्ट,19 अप्रैल 1975 को सोवियत संघ द्वारा अंतरिक्ष में छोड़ा गया था. इसका नाम महान गणितज्ञ आर्यभट्ट के नाम पर रखा गया था . इसने 5 दिन बाद काम करना बन्द कर दिया था. लेकिन यह अपने आप में भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि थी. इसरो ने 22 अक्टूबर 2008 को चंद्रयान-1 भेजा जिसने चन्द्रमा की परिक्रमा की. इसके बाद 24 सितम्बर 2014 को मंगल ग्रह की परिक्रमा करने वाला मंगलयान (मंगल आर्बिटर मिशन) भेजा. सफलतापूर्वक मंगल ग्रह की कक्षा में प्रवेश किया और इस प्रकार भारत अपने पहले ही प्रयास में सफल होने वाला पहला राष्ट्र बना. दुनिया के साथ ही एशिया में पहली बार अंतरिक्ष एजेंसी में एजेंसी को सफलतापूर्वक मंगल ग्रह की कक्षा तक पहुंचने के लिए इसरो चौथे स्थान पर रहा. इसरो को शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिए साल 2014 के इंदिरा गांधी पुरस्कार से सम्मानित किया गया. अंतरिक्ष में भारत की सबसे बड़ी कामयाबी, ISRO ने एक साथ रिकॉर्ड 104 सैटेलाइट का प्रक्षेपण कर इतिहास रचा है.

KBC 2022, Offline Daily Quiz, 6 October के सभी सवाल और उनके जवाब