KBC 14 Play Along 3 November, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 65: महात्मा गांधी ने सबसे पहले किस देश में सविनय अहिंसात्मक सत्याग्रह की अवधारणा की शुरुआत की थी?

ऑप्शन:

A. इंग्लैंड

B. दक्षिण अफ्रीका

C. श्रीलंका

D. संयुक्त राज्य अमेरिका

उत्तर: B. दक्षिण अफ्रीका

महात्मा गांधी ने सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका देश में सविनय अहिंसात्मक सत्याग्रह की अवधारणा की शुरुआत की थी. महात्‍मा गांधी को दादा अब्दुल्ला ने दक्षिण अफ्रीका में वकालत करने का प्रस्‍ताव दिया, जिसके बाद वे 1893 में एक साल के कॉन्ट्रैक्ट पर दक्षिण अफ्रीका चले गए. दक्षिण अफ्रीका में इनको भारतीय होने के कारण भेदभाव का सामना करना पड़ा. 7 जून, 1893 को ही महात्मा गांधी ने सविनय अवज्ञा का पहली बार इस्तेमाल किया था. वह उन दिनों दक्षिण अफ्रीका के नटाल प्रांत में रहते थे. किसी काम से दक्षिण अफ्रीका में वह एक ट्रेन के फर्स्ट क्लास कंपार्टमेंट में सफर कर रहे थे. उनके पास वैध टिकट भी था, लेकिन काला होने के कारण कंपार्टमेंट से निकाल दिया गया. वास्तव में अन्याय के खिलाफ खड़े होने की यही हिम्मत तो सविनय अवज्ञा थी.

KBC 2022, KBC Play Along Online Quiz, 3 November के सभी सवाल और उनके जवाब

विश्व के किस प्राकृतिक अजूबे का नाम एविएटर जिमी एंजल के नाम पर रखा गया है?

महाराष्ट्र में इनमें से किस जिले की तटरेखा नहीं है?

 हीमोग्लाबिन जो एक ऑक्सीजन-वाहक प्रोटीन है, उसमें इनमें से किस धातु की प्रचुर मात्रा होती है?

महात्मा गांधी ने सबसे पहले किस देश में सविनय अहिंसात्मक सत्याग्रह की अवधारणा की शुरुआत की थी?

भारत में किनकी जयंति आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाई जाती है?

लॉर्ड डलहौजी, लॉर्ड विलियम बेनटिंक और लॉर्ड कॉर्नवालिस से सभी ब्रिटिश भारत में किस पद पर थे?

पीएम-डेवआइन किस क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री की विकास पहल है?

किस महीने की 10 तारीख को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है?

मदर इंडिया-लगान के अलावा किस भारतीय फिल्म को अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है?

1986 में क्रिकेट कोचिंग के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार जीतने वाले पहले व्यक्ति कौन थे?