सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सोमवार को 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह (National Film Awards 2019) में विजेताओं की घोषणा की. दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत-स्टारर ‘छिछोरे’ को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म चुना गया. कंगना रानौत को फिल्म ‘मणिकर्णिका’ और ‘पंगा’ में उनके अभिनय के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला. वहीं मनोज बाजपेयी को ‘भोंसले’ और धनुष को तमिल फिल्म ‘असुरन’ के लिए बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.

फिल्म केसरी के गाने तेरी मिट्टी के लिए बी प्राक को बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवार्ड मिला है. 

ये भी पढ़ें: National Film Awards: कंगना रानौत बेस्ट एक्ट्रेस, मनोज बाजपेयी, धनुष सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुने गए

National Film Awards 2019 जीतने वालों की पूरी सूची- 

फिल्म शूटिंग के पसंदीदा राज्य: सिक्किम

सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ पुस्तक: संजय सूरी की ‘अ गांधियन अफेयर: इंडियाज क्यूरियस पोट्रेयल ऑफ लव इन सिनेमा’

बेस्ट फिल्म क्रिटिक: सोहिनी चट्टोपाध्याय

ये भी पढ़ें: कार्तिक आर्यन ने दी अपने कोविड-19 पॉजिटिव होने की खबर, बोले- दुआ करो

फीचर फिल्में

विशेष उल्लेख: जोनाकी पोरुआ (असमिया), लता भगवान करे (मराठी) और पिकासो (मराठी)

सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म: छिछोरे

सर्वश्रेष्ठ पनिया फिल्म: केंजीरा

सर्वश्रेष्ठ मिसिंग फिल्म: अनु रुवाद

सर्वश्रेष्ठ खासी फिल्म: इवदु

सर्वश्रेष्ठ छत्तीसगढ़ी फिल्म: भुल्लन द मेज़ 

सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म: जर्सी

सर्वश्रेष्ठ पंजाबी फिल्म: रब दा रेडियो 2

सर्वश्रेष्ठ ओडिया फिल्म: कलीरा अतीता

सर्वश्रेष्ठ मणिपुरी फिल्म: इगी कोन

सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्म: कल्ला नोतम

सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म: बारडो

बेस्ट कोंकणी फिल्म: काजरो

सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म: अक्षी

सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म: गुन्नमी

सर्वश्रेष्ठ असमिया फिल्म: रोनुवा – हू नेवर सरेंडर

सर्वश्रेष्ठ एक्शन निर्देशन: अवने श्रीमन्नारायण (कन्नड़)

सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी: महर्षि (तेलुगु)

सर्वश्रेष्ठ स्पेशल इफ़ेक्ट: मरक्कर: अरब सागर के शेर (मलयालम)

स्पेशल जूरी अवार्ड: ओथ्था सेरुप्पु साइज़ 7 (तमिल)

सर्वश्रेष्ठ गीत: प्रभा वर्मा को कोलांबी (मलयालम) के लिए 

सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन: डी. इम्मान को विश्वसम (तमिल) के लिए 

बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक: प्रबुद्ध बनर्जी को ज्येष्ठपुत्रो (बंगाली) के लिए 

सर्वश्रेष्ठ मेकअप कलाकार: रंजीथ को हेलन (मलयालम) के लिए 

सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा: मारककर के लिए सुजीत और साई: अरब सागर के शेर (मलयालम)

ये भी पढ़ें: अनन्या और जाह्नवी के बाद करण जौहर करने जा रहे हैं इस एक्टर की बेटी को लॉन्च, शेयर की तस्वीर

गैर-फीचर फिल्में

बेस्ट वॉइस-ओवर / नैरेशन: सर डेविड एटनबरो को वाइल्ड कर्नाटक के लिए

सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन: बैशाखज्योति को क्रांति दर्शी गुरुजी- अहेड ऑफ टाइम्स   (हिंदी) के लिए

सर्वश्रेष्ठ संपादन: अर्जुन गौरीसरिया को शट अप सोना (हिंदी / अंग्रेजी) के लिए 

सर्वश्रेष्ठ ऑडियोग्राफी: राधा (संगीत)

बेस्ट सिनेमेटोग्राफी: सविता सिंह को सोंसी (हिंदी) के लिए 

सर्वश्रेष्ठ निर्देशन: सुधांशु सरिया को नॉक नॉक नॉक (अंग्रेजी / बंगाली) के लिए 

पारिवारिक मूल्यों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म: ओरु पाथिरा स्वप्न पोल (मलयालम)

बेस्ट शॉर्ट फिक्शन फिल्म: कस्टडी (हिंदी / अंग्रेजी)

स्पेशल जूरी अवार्ड: स्माल स्केल सोसाइटीज (अंग्रेजी)

सर्वश्रेष्ठ एनिमेशन फिल्म: राधा (संगीत)

सर्वश्रेष्ठ खोजी फिल्म: जक्कल (मराठी)

सर्वश्रेष्ठ अन्वेषण फिल्म: वाइल्ड कर्नाटक (अंग्रेजी)

सर्वश्रेष्ठ शैक्षिक फिल्म: एपल्स एंड ऑरेंजेस (अंग्रेजी)

सामाजिक मुद्दों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म: होली राइट्स (हिंदी) और लाडली (हिंदी)

सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण फिल्म: द स्टोर्क सेवियर्स (हिंदी)

सर्वश्रेष्ठ प्रचार फिल्म: द शॉवर (हिंदी)

सर्वश्रेष्ठ कला और संस्कृति फिल्म: श्रीक्षेत्र-रू-सहिजता (ओडिया)

बेस्ट बायोग्राफिकल फिल्म: एलीफैन्ट्स डू रिमेम्बर

बेस्ट डायरेक्टोरियल डेब्यू: राज प्रीतम मोर को खिसा (मराठी) के लिए

सर्वश्रेष्ठ फिल्म: एन इंजीनियर्ड ड्रीम (हिंदी)

ये भी पढ़ें: ‘वामिका’ के साथ अहमदाबाद एयरपोर्ट पर नजर आए विरुष्का, देखें तस्वीरें