भारत इस साल अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस (75th Independence Day) मना रहा है और इसे भारत सरकार ने अमृत महोत्सव का नाम दिया है. इस मौके पर अलग-अलग जगहों पर प्रोग्राम होंगे और लोग देशभक्ति गीत खूब सर्च करेंगे. अब अगर देशभक्ति गानों की बात हो और फिल्म परदेस का गाना आई लव माई इंडिया गाने का जिक्र ना हो तो सब अधूरा है. अगर आपको फिल्म परदेस के गाने ‘आई लव माई इंडिया’ गाने के हिंदी लिरिक्स (I Love My India Hindi Lyrics) चाहते हैं तो ये बिल्कुल सही जगह है.

यह भी पढ़ें: Ae Watan Lyrics in Hindi: आलिया भट्ट की के गाने ‘ऐ वतन’ के हिंदी लिरिक्स

टिप्स ऑफिशियल के यूट्यूब चैनल पर ये गाना 14 अगस्त, 2022 को अपलोड किया गया है. खबर लिखे जाने तक 1,118,420 लोगों ने देख लिया. फिल्म परदेस साल 1998 में आई थी लेकिन ये गाना आज भी हिट है. ये गाना यूट्यूब म्यूजिक पर पांचवे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. इस गाने को कविता कृष्णमूर्ति, शंकर महादेवन और आदित्य नारायण ने गाया है. इसका म्यूजिक नदीम-श्रवण ने दिया और बोल आनंद बख्सी ने लिखे हैं.

यह भी पढ़ें: Mera Rang De Basanti Chola Lyrics in Hindi: ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’ सॉन्ग के हिंदी लिरिक्स

‘आई लव माई इंडिया’ गाने के हिंदी लिरिक्स

लंदन देखा, पैरिस देखा, लंदन देखा, पेरिस देखा और देखा जापान..

माइकल देखा, एलवेस देखा, सब देखा मेरी जान…

सारे जहां में कहीं नहीं है दूसरा हिंदुस्तान, दूसरा हिंदुस्तान, दूसरा हिंदुस्तान….

ये दुनिया, एक दुल्हन….ये दुनिया एक दुल्हन दुल्हन के माथे की बिंदिया…..

ये मेरा इंडिया, ये मेरा इंडिया, आई लव माई इंडिया, आई लव माई इंडिया

ये दुनिया, एक दुल्हन….ये दुनिया एक दुल्हन दुल्हन के माथे की बिंदिया…..

ये मेरा इंडिया, ये मेरा इंडिया, आई लव माई इंडिया, आई लव माई इंडिया…

जब झेड़ा मल्हार किसी ने, झूम के सावन आया…

आग लगा दी पानी में जब, दीपक राग सुनाया….

सात सुरों का संगम ये जीवन गीतों की माला, हम अपने भगवान को भी कहते हैं बांसुरीवाला

बांसुरीवाला…………बांसुरीवाला…………बांसुरीवाला……….

ये मेरा इंडिया, ये मेरा इंडिया, आई लव माई इंडिया, आई लव माई इंडिया

ये मेरा इंडिया, ये मेरा इंडिया, आई लव माई इंडिया, आई लव माई इंडिया…

पीहू, पीहू, पीहू……बोले पपीहा, कोयल कूहू कूहू गाए..

हंसते रोते हमने जीवन के सब गीत बनाए…..

ये सारी दुनिया अपने अपने गीतों को गाए..गीत वो गाओ जिससे इस मिट्टी खुशबू आए…

मिट्टी की खुशबू आए…..लव इंडिया, आई लव माई इंडिया…..

वतन मेरा इंडिया, सजन मेरा इंडिया…..

ये दुनिया…..ये दुनिया, एक दुल्हन….एक दुल्हन…

ये दुनिया, एक दुल्हन….ये दुनिया एक दुल्हन दुल्हन के माथे की बिंदिया…..

ये मेरा इंडिया, ये मेरा इंडिया, आई लव माई इंडिया, आई लव माई इंडिया

वतन मेरा इंडिया, सजन मेरा इंडिया, करम मेरा इंडिया, धरम मेरा इंडिया…

ॐ नमः शिवाय..ॐ नमः शिवाय…ॐ नमः शिवाय..ॐ नमः शिवाय

यह भी पढ़ें: Sandese Aate Hai Lyrics in Hindi: ‘संदेशे आते हैं’ सॉन्ग के हिंदी लिरिक्स