बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर अनिल कपूर ने 24 दिसंबर को अपना 64वां बर्थडे मनाया. फैंस और दोस्तों ने सोशल मीडिया पर उन्हें खूब बधाइयां दीं लेकिन इन सबमें सबसे खास रहा उनके भतीजे और एक्टर अर्जुन कपूर ने अनिल कपूर को विश किया. अर्जुन कपूर ने अपने बचपन से लेकर आने वाले बुढ़ापे तक की तस्वीरें अनिल कपूर के एक जवान वाली तस्वीर के साथ शेयर की. सभी में अनिल कपूर जवान ही नजर आ रहे हैं, देखिए अर्जुन कपूर का मजेदार कैप्शन.

यह भी पढ़ें: किस्सा: बॉलीवुड में एक साथ आए थे दो अनिल कपूर, फिर एक को बदलना पड़ा था नाम, जानें क्यों?

अनिल कपूर को अर्जुन कपूर ने किया विश

अपने चाचा अनिल कपूर को जन्मदिन विश करते हुए अर्जुन कपूर ने मजेदार अंदाज अपनाया. अर्जुन कपूर ने लिखा, ‘यूथ का खजाना, जोशिला जवानी का नमूना. सिर्फ एवरग्रीन ही नहीं, ऐसी एवरलास्टिंग खूबसूरती जो कभी नहीं देखी. उनकी उम्र जैसे अच्छी वाइन और जो दूसरे अभिनेताओं को मदहोश कर देती है. दिन ब दिन यंग होते जा रहे हैं तो इनका क्या कसूर, य है जिज्ञासु अनिल कपूर.’

अपने चाचा के 64वें जन्मदिन पर अर्जुन कपूर उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. उन्होंने अपने चाचा के साथ कुछ ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें और कुछ एडिट तस्वीरें शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में जन्मदिन विश किया है. उनके इस अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं,साथ ही बॉलीवुड से अनुष्का शर्मा, संजय कपूर जैसे कई सितारों ने भी फनी इमोजी कमेंट किए.

यह भी पढ़ें: Bhojpuri Star: पवन सिंह और खेसारी लाल में क्यों हुई तकरार? जानें पूरा मामला

अनिल कपूर के करियर को पूरे हुए 40 साल

अनिल कपूर ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1980 में किया था. उन्होंने पहले मराठी, फिर तमिल और फिर तेलुगू फिल्मों में काम किया. अनिल कपूर की पहली हिंदी फिल्म वो सात दिन (1983) थी. इसके बाद अनिल कपूर ने मिस्टर इंडिया, लाडला, जुदाई, राम लखन, बेटा, लोफर, तेजाब, बुलंदी, पुकार, कर्मा, मशाल, मेरी जंग, लम्हे, आपका दिल हमारे पास है, नो एंट्री, 1942 लव स्टोरी, त्रिमूर्ति, दीवाना-मस्ताना, जांबाज, किशन-कन्हैया, ईश्वर, परिंदा, वेलकम, स्लमडॉग मिलेनियर, रेस, रेस-2, रेस-3, टोटल धमाल, मलंग जैसी सफल फिल्मों में काम कर चुके हैं. इसके अलावा भी अनिल कपूर के कुछ आने वाले जरूरी प्रोजेक्ट्स हैं जिनके बारे में समय आने पर पता चलेगा.

यह भी पढ़ें: सारा अली खान इन शादीशुदा एक्टर्स को अपने स्वयंवर में देखना चाहती हैं, देखें मजेदार वीडियो