भारत के कर्नाटक स्टेट को प्रजेंट करने वाली कंटेस्टेंट सिनी शेट्टी (Sini Shetty) फेमिना मिस इंडिया 2022 (Femina Miss India 2022) का खिताब जीता है. मुंबई में स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर (Jio World Convention Centre) में आयोजित फेमिना वर्ल्ड इंडिया कॉन्टेस्ट में बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटी भी पहुंचे. कर्नाटक की रहने वावी 21 वर्षीय सिनी शेट्टी को मिस इंडिया 2022 का ताज पहनाया गया तो पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा. 

यह भी पढ़ें: Video:’धूम मचाले’ पर जमकर झूमीं हेमा मालिनी, बेटी के साथ लगाया चार चांद

 Sini Shetty के सिर सजा मिस इंडिया का ताज

फेमिना मिस इंडिया के इंस्टाग्राम पेज पर सभी अपडेट्स टाइम टू टाइम दी गईं. सिनी शेट्टी को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाने के बाद एक तस्वीर शेयर की गई जिसमें लिखा, ‘वर्ल्ड, यहां वो आती है… सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया 2022 को हमारे मंच परजीत लिया है. अपने अट्रैक्टिव, धैर्य और खूबसूरती से उन्होंने हमारे दिलों पर अधिकार कर लिया है. हमें बहुत गर्व है और हम उन्हें मिस वर्ल्ड के मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते देखने के लिए अब इंतजार नहीं कर सकते.’

यह भी पढ़ें: KBC 14: हेडलाइन देखकर पूरी खबर का अंदाजा लगाने वालों को बिग बी ने क्या कहा?

इसके आगे लिखा गया, ‘कृपया आप इसे ऊपर उठाएं फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022, शिनी शेट्टी.’ शिनी शेट्टी इससे पहले मिस कर्नाटक का खिताब जीत चुकी हैं और कर्नाटक राज्य को मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में प्रेजेंट कर रही थीं. मगर जब वे विनर घोषित हुईं तो उनकी खुशी का ठिकाना ना रहा और सोशल मीडिया पर भी लोगों ने उन्हें ढेरों बधाइयां दीं.

यह भी पढ़ें: Photos:पूल में पति के साथ रोमांटिक हुईं करिश्मा तन्ना, इंटरनेट पर मचा बवाल!

बता दें, इस कार्यक्रम को मनीष पॉल और राजकुमार राव ने होस्ट किया. इस कार्यक्रम में मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया, डिनो मोरिया, मल्लिका शेरावत और कृति सेनन जैसे कई पॉपुलर सितारे पहुंचे.