. New Delhi, Delhi, India
Femina Miss India: बेहद खूबसूरत हैं मिस इंडिया Sini Shetty, देखें फोटोज
देखें मिस इंडिया सिनी शेट्टी की फोटोज (फोटो साभार: Instagram/@missindiaorg)
भारत के कर्नाटक स्टेट को प्रजेंट करने वाली कंटेस्टेंट सिनी शेट्टी (Sini Shetty) फेमिना मिस इंडिया 2022 (Femina Miss India 2022) का खिताब जीता है. मुंबई में स्थित जियो वर्ल्ड कॉन्वर्सेशन सेंटर (Jio World Convention Centre) में आयोजित फेमिना वर्ल्ड इंडिया कॉन्टेस्ट में बॉलीवुड (Bollywood) के तमाम सेलिब्रिटी भी पहुंचे.
यह भी पढ़ें: कौन हैं सिनी शेट्टी?
कर्नाटक की रहने वावी 21 वर्षीय सिनी शेट्टी को मिस इंडिया 2022 का ताज पहनाया गया. चलिए आपको सिनी शेट्टी से जुड़ी कुछ जानकारी आपको देते हैं.
यह भी पढ़ें: Femina Miss India 2022: Sini Shetty के सिर सजा मिस इंडिया का ताज
इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, 21 वर्षीय सिनी शेट्टी कर्नाटक की हैं लेकिन उनका जन्म मुंबई में हुआ है. उन्होंने मुंबई के St. Dominic Savio Vidhyalaya से स्कूलिंग की है. आगे की पढ़ाई मुंबई के एस के सोमेइया डिग्री कॉलेज से की.
रिपोर्ट्स के मुताबिक सिन शेट्टी कई विज्ञापन में नजर आती हैं, डांसर हैं, एक्ट्रेस हैं और मॉडल भी हैं. हालांकि उनकी दिलचस्पी डांसिंग, आर्ट्स, कुकिंग, ट्रैवेलिंग, योगा और लोगों की मदद करने में है.
यह भी पढ़ें: Video:'धूम मचाले' पर जमकर झूमीं हेमा मालिनी, बेटी के साथ लगाया चार चांद
3 जुलाई को मुंबई के जियो सेंटर में फेमिना मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले हुआ. इसमें सिनी शेट्टी विनर घोषित हुईं जबकि फर्स्ट रनरअप राजस्थान की रूबल शेखावत और उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान सेकेंड रनरअप रहीं.
इस कार्यक्रम को मनीष पॉल और राजकुमार राव ने होस्ट किया. इस कार्यक्रम में मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया, डिनो मोरिया, मल्लिका शेरावत और कृति सेनन जैसे कई पॉपुलर सितारे पहुंचे.
यह भी पढ़ें: प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा की खूबसूरती देख फैंस रह गए दंग, फोटोज वायरल
ये रंगारंग कार्यक्रम टीवी पर 17 जुलाई को टेलीकास्ट हो सकता है, जिसका फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.