Box Office: साल 2023 में बॉक्स ऑफिस पर एक से बढ़ कर एक साउथ और बॉलीवुड की फिल्में रिलीज हुई. जनवरी का महीना बॉलीवुड से लेकर साउथ की फिल्मों के लिए Box Office पर बहार दिखा था. लेकिन इसके बाद ज्यादातर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पीटती दिखी. जनवरी महीने में ही साउथ की तीन फिल्म सुपरहिट हुई थी. वहीं, बॉलीवुड की रिलीज पठान ने ताबड़तोड़ कमाई कर Blockbuster साबित हुई. लेकिन इसके बाद कई बॉलीवुड फिल्में रिलीज हुई लेकिन ज्यादातर फिल्में डिजास्टर हुई. इनमें कुछ बड़े स्टार की भी फिल्में थी जो डिजास्ट रही या औसत कमाई रही. साउथ की फिल्मों के साथ भी कुछ ऐसा ही दिखा.
य़ह भी पढ़ेंः Box Office पर ऐश्वर्या राय की Ponniyin Selvan के दोनों पार्ट ने खराब कर दिया Salman Khan का मार्केट
बॉलीवुड में पठान के बाद मैं झूठी तू मक्कार हिट रही इसके बाद द केरल स्टोरी ने दूसरी ब्लॉकबस्टर इस साल साबित हुई. वहीं, साउथ में जनवरी के बाद पोन्नियिन सेल्वन काफी अच्छी कमाई की. वहीं, मलयालम फिल्म 2018 ने अच्छी कमाई कर रिकॉर्ड दर्ज की. जबकि विरुपाक्ष फिल्म हिट साबित हुई. इसके अलावा कई फिल्में रिलीज हुई जो डिजास्टर साबित हुई.
आपको बता दें, बॉक्स ऑफिस पर 19 बड़ी या चर्चित फिल्में रही जो फ्लॉप या डिजास्टर साबित हुई है. साल 2023 में मई तक के आंकड़ों से पता लगता है 19 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पीट गई.
यह भी पढ़ेंः Box Office पर सलमान खान Tiger 3 से तोड़ सकते हैं वह रिकॉर्ड, जो शाहरुख और आमिर खान ने पहले ही हासिल कर ली
Box Office पर डिजास्टर हुई 19 फिल्मों की लिस्ट
Film | Superstar | Budget | Collection | Verdict |
आजम | जिम्मी शेरगिल | 6 करोड़ | 2 करोड़ | Flop |
Jogira Sara Ra Ra | नवाजुद्दीन सिद्दीकी | 10 करोड़ | 1.5 करोड़ | Disaster |
Custody | नागा चैतन्य | 20 करोड़ | 10 करोड़ | Flop |
IB 71 | विद्युत जामवाल | 28 करोड़ | 19.8 करोड़ | Flop |
Chatrapathi | बेलमकोंडा श्रीनिवास | 20 करोड़ | 3.10 करोड़ | Disaster |
Ramabanam | गोपीचंद | 20 करोड़ | 6.79 करोड़ | Disaster |
Afwaah | नवाजुद्दीन सिद्दीकी | 30 करोड़ | 0.30 लाख | Disaster |
बैड बॉय | नमाशी चक्रवर्ती | 6 करोड़ | 50 लाख | Disaster |
एजेंट | अखिल अक्किनैनी | 40 करोड़ | 9.75 करोड़ | Disaster |
Chengiz | जीत | 10 करोड़ | 4 करोड़ | Disaster |
भोला | अजय देवगन | 100 करोड़ | 93 करोड़ | Disaster |
शाकुंतलम | सामंथा रुथप्रभु | 65 करोड़ | 11 करोड़ | Disaster |
गुमराह | आदित्य रॉय कपूर | 25 करोड़ | 7.93 करोड़ | Disaster |
रावणासुर | रवि तेजा | 50 करोड़ | 21.25 करोड़ | Disaster |
भीड़ | राजकुमार राव | 35 करोड़ | 2.03 करोड़ | Disaster |
कब्जा | उपेंद्र | 120 करोड़ | 34.50 करोड़ | Disaster |
जिग्वाटो | कपिल शर्मा | 28 करोड़ | 3.08 करोड़ | Disaster |
सेल्फी | अक्षय कुमार | 110 करोड़ | 23.63 करोड़ | Disaster |
कुत्ते | अर्जुन कपूर | 35 करोड़ | 5.25 करोड़ | Disaster |
ये डेटा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ली गई है. इसमें कमी या बढ़ोतरी हो सकती है.