RRB Group D result 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड यानी आरआरबी (RRB) कुछ ही दिनों में रेलवे ग्रुप डी परीक्षा परिणाम (Result) जारी करने जा रहा है. रेलवे ग्रुप डी (Railway Group D) परीक्षा 17 अगस्त से 11 अक्टूबर 2022 तक 5 चरणों में आयोजित की गई थी. जिसकी उत्तर कुंजी विभाग द्वारा जारी कर दी गई है. रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट 2022 जल्द ही रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी किया जाएगा. वर्तमान में रेलवे भर्ती बोर्ड ने रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट 2022 के संबंध में कोई आधिकारिक अधिसूचना प्रकाशित नहीं की है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, आरआरबी ग्रुप डी मेरिट लिस्ट 2022 और आरआरबी ग्रुप डी कट ऑफ 2022 इस सप्ताह जारी होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: UP NEET UG Counseling 2022: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग के लिए कहां और कैसे करें रजिस्ट्रेशन? जानें

रेलवे ग्रुप डी मेरिट लिस्ट 2022 :- पूरे भारत के प्रतिभाशाली उम्मीदवार जो रेलवे ग्रुप डी परीक्षा के 1,03,769 पदों के लिए 1,15,67,248 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए हैं. इसलिए उम्मीदवारों के लिए मेरिट सूची में शामिल होना बहुत मुश्किल है. रेलवे ग्रुप डी मेरिट लिस्ट 2022 रेलवे भर्ती बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा.

यह भी पढ़ें:APSC CCE Final Result 2020 हुआ जारी, ऐसे चेक करें रिजल्ट

रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट 2022 कैसे डाउनलोड करें: – रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in या अपने रेलवे जोन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और नीचे दिए गए चरणों का पालन करें. इससे आप रिजल्ट और रेलवे ग्रुप डी मेरिट लिस्ट 2022 दोनों डाउनलोड कर सकते हैं.

1. सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

2. इसके बाद रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें.

3. इसके बाद अपना रेलवे जोन चुनें.

4. अब आपके सामने रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट 2022 पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें.

5. अब आपके सामने आपका परीक्षा परिणाम पीडीएफ खुल जाएगा.

6. रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट पीडीएफ को प्रिंट या सेव करें.