किसानों के लिए चने की खेती अच्छा लाभ कमाने के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है. कम समय में वैज्ञानिक तरीके से इसकी उन्नत नस्ल की खेती करके शानदार लाभ अर्जित किया जा सकता है. आपको बता दें कि यह रबी मौसम की मुख्य फसल है. चना एक सबसे महत्वपूर्ण दलहनी फसल मानी जाती है. चने की खेती शुष्क और ठंडी जलवायु में की जाती है. देश में अक्टूबर-नवंबर का महीना चने के बीजों की बुवाई के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है. देश में सबसे अधिक चने की खेती मध्य प्रदेश में की जाती है. चने के पौधे की हरी पत्तियां साग और हरा सूखा दाना सब्जियां बनाने में इस्तेमाल किया जाता है. 

यह भी पढ़ें: घर बैठे कम लागत में बनाए ये लाजवाब पाउडर, हर महीने कमाएंगे लाखों!

चने की खेती के लिए उपयुक्त तापमान

किसी भी खेती को करने के लिए उस स्थान का तापमान के बारे में जायजा ले लेना बहुत जरूरी है. क्योंकि खेती में मिलने वाली काफी हद तक सफलता वहां के मौसम पर भी निर्भर करती है. बता दें कि चने के पौधों की अच्छी वृद्धि के लिए 20-30 डिग्री सेल्सियस का तापमान उपयुक्त माना जाता है. चने की फसल आगामी फसलों के लिए मिट्टी में नाइट्रोजन स्थिर करती है, इससे खेत की उर्वरा शक्ति में बढ़ोत्तरी भी होती है. 

यह भी पढ़ें: इस लोकप्रिय पेड़ की खेती कर जल्द बन जाएंगे करोड़पति! लागत भी बहुत मामूली

चने की खेती के लिए उपयुक्त भूमि 

वहीं किसी भी खेती के लिए दूसरे प्रमुख फैक्टर की बात करें, तो वह जमीन की स्तिथि पर निर्भर करती है. दरअसल, हर फसल को उसके हिसाब से मिट्टी की और उसकी खास तैयारी की जरूरत होती है, तभी वह अच्छी ग्रोथ कर पाती है. चने की खेती करने के लिए दोमट और बुलई मिट्टी की आवश्यकता होती है. खरीफ फसल की कटाई के बाद खेत में हैरो से गहरी जोताई की जरूरत होती है. इसके बाद आपको एक जोताई मिट्टी पलटने वाले हल और 2 जोताई देसी हल से करने के बाद खेत में पाटा लगाकर समतल करने की जरूरत होती है.

यह भी पढ़ें: Cardamom Farming: इलायची की खेती से किसान कमाएं बंपर मुनाफा, जानें तरीका

चने की खेती में सिंचाई अनुपात

खेती में अगर सिंचाई आवश्यकतानुसार न की जाए, तो खेती में अच्छे रिजल्ट्स नहीं मिल पाते हैं. वहीं अगर देखा जाए, तो सामान्यतः चने की खेती असिंचित अवस्था में की जाती है. हालांकि आपको बता दें कि चने की फसल के लिए कम जल की आवश्यकता होती है. किसान पहली सिंचाई पौधे से फूल आने के पूर्व मतलब बीज बुवाई के 20-30 दिन बाद और दूसरी सिंचाई दाना भरने की अवस्था यानी 50-60 दिनों के बाद कर सकते हैं. 

आज के समय में चने का इस्तेमाल लोग अपने रेगुलर खानपान में रोजाना करते हैं. ऐसे में इसके दाम भी हमेशा अच्छे मिलते हैं. इसलिए चने की खेती से कम समय में अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है.