Home > संयुक्त राष्ट्र के World Food Programme को मिला शांति का नोबेल पुरस्कार
opoyicentral
Opoyi Central

4 years ago .New Delhi, Delhi, India

संयुक्त राष्ट्र के World Food Programme को मिला शांति का नोबेल पुरस्कार

वैश्विक स्तर पर भूख से लड़ने और खाद्य सुरक्षा के प्रयासों के लिए संयुक्त राष्ट्र के कार्यक्रम को शांति नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई.

Written by:Sandip
Published: October 09, 2020 09:57:05 New Delhi, Delhi, India

संयुक्त राष्ट्र के World Food Programme को वर्ष 2020 के शांति नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. वैश्विक स्तर पर भूख से लड़ने और खाद्य सुरक्षा के प्रयासों के लिए संयुक्त राष्ट्र के कार्यक्रम को शुक्रवार को यह सम्मान देने की घोषणा की गई.

नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा ओस्लो में नोबेल समिति के अध्यक्ष बेरिट रेइस एंडरसन ने की.

नोबेल समिति ने कहा कि कोरोना वायरस की महामारी के चलते दुनियाभर में भूखे लोगों की संख्या में लाखों का इजाफा हुआ है. समिति ने सरकारों से आह्वान किया कि वे विश्व खाद्य कार्यक्रम और अन्य सहायता संगठनों को वित्तीय मदद सुनिश्चित करे ताकि वे उन्हें भोजन मुहैया करा सकें.

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved