Home > Nobel Peace Prize: पत्रकार मारिया रसा और दमित्री मुरातोव को मिला शांति का नोबेल पुरस्कार
opoyicentral
Opoyi Central

3 years ago .Oslo, Norway

Nobel Peace Prize: पत्रकार मारिया रसा और दमित्री मुरातोव को मिला शांति का नोबेल पुरस्कार

फिलीपींस की पत्रकार मारिया रसा और रूस के दिमित्री मुरातोव को संयुक्त रूप से वर्ष 2021 का शांति का नोबेल पुरस्कार देने का एलान किया गया है. दोनों पत्रकारों ने अपने-अपने देशों में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की लड़ाई के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया है.

Written by:Akashdeep
Published: October 08, 2021 09:23:36 Oslo, Norway

नोबेल शांति पुरस्कार 2021 फिलीपींस की पत्रकार मारिया रसा (Maria Ressa) और रूस के दिमित्री मुरातोव (Dmitry Muratov) को संयुक्त रूप से दिया गया है. दोनों को अपने-अपने देश में ‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए’ उनके प्रयासों को देखते हुए इस पुरस्कार से नवाजा गया है.

विजेता मारिया एंजेलिता रसा एक फिलिपिनो-अमेरिकी पत्रकार और लेखक हैं, वह रैपलर (Rappler) की सह-संस्थापक और सीईओ हैं. उन्होंने सीएनएन के लिए दक्षिण पूर्व एशिया में एक प्रमुख खोजी रिपोर्टर के रूप में लगभग दो दशकों तक काम किया है, जबकि अन्य पुरस्कार विजेता दिमित्री आंद्रेयेविच मुरातोव एक रूसी पत्रकार और रूसी समाचार पत्र नोवाया गजेटा के प्रधान संपादक हैं.

विजेताओं को 329 उम्मीदवारों में से चुना गया था, ये नोबेल पुरस्कार के 126 साल के इतिहास में सबसे ज्यादा उम्मीदवारों की संख्या है.

यह भी पढ़ें: लखीमपुर हिंसा मामले में SC ने योगी सरकार को लगाई फटकार, कहा- हम जांच से संतुष्ट नहीं

लोकप्रिय उम्मीदवारों में जलवायु प्रचारक ग्रेटा थनबर्ग, बेलारूस के विपक्ष के नेता एलेस बियालियात्स्की, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आलोचक एलेक्सी नवलनी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल और न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न थीं. 

नोबेल पुरस्कार में एक डिप्लोमा, एक स्वर्ण पदक और 10 मिलियन क्रोनर (980,000 यूरो, $1.1 मिलियन) का चेक शामिल होता है. नोबेल पुरस्कार देने की परंपरा 1986 में पुरस्कार निर्माता अल्फ्रेड नोबेल की याद में शुरू हुई थी. शांति पुरस्कार नॉर्वे की राजधानी में दिया जाने वाला एकमात्र नोबेल है.

यह भी पढ़ें: अंशु मलिक ने वो किया, जो उनसे पहले कोई भारतीय महिला रेसलर नहीं कर सकी थी

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved