Marriage Muhurat 2022 in November/December: साल 2022 के सभी बड़े त्योहार जैसे दशहरा, दीपावली और छठ पूजा के साथ ही सभी बड़े त्योहार अब खत्म हो चुके हैं. अब बहुत जल्दी शादी विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू होने वाले हैं. हिंदू कैलेंडर के हिसाब से ये महिना कार्तिक का महीना (Month of Kartik) होता है. कार्तिक के महीने में देवउठनी एकादशी (Dev Uthni Ekadashi) आती है तब से शादी के मुहूर्त शुरू हो जाते हैं. कहा जाता है कि देवउठनी एकादशी तिथि को विष्णु भगवान 4 माह के बाद योगनिद्रा से जाग जाते हैं और तब से शुभ कार्य करने के योग शुरू हो जाते हैं. साल  2022 में देवउठनी एकादशी शुक्रवार, 04 नवंबर 2022 को है. और  इसके अगले दिन यानी शनिवार 05 नवंबर 2022 को तुलसी विवाह (Tulsi Vivah) का आयोजन होगा.

यह भी पढ़ें: Dev Uthani Ekadashi पर न करें ये 5 काम, वरना भगवान विष्णु होंगे नाराज

पहली बार देवउठनी एकादशी में नहीं है शादी का मुहूर्त

हर साल देवउठनी एकादशी के दिन शादी-विवाह के शुभ मुहूर्त होते हैं. इस दिन उन लोगों की भी शादी हो जाती है जिनके लिए मुहूर्त नहीं मिलते. लेकिन ये पहली बार है कि जब देवउठनी एकादशी के दिन कोई शुभ मुहूर्त नहीं है. पंडितों का कहना है कि इस बार देवउठनी एकादशी के दिन भगवान सूर्य की स्थिति अच्छी नहीं रहेगी.पंडितों का कहना है कि, इस दिन वृश्चिक राशि में भगवान सूर्य मौजूद नहीं रहेंगे. इसलिए लोगों को इस दिन शादी-विवाह ही नहीं बल्कि कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Vaikuntha Chaturdashi 2022 Date: कब है बैकुंठ चतुर्दशी, जानें शुभ मुहूर्त और कैसे करें पूजा

नवंबर 2022 में शादी के हैं कुल 4 शुभ मुहूर्त

– सोमवार – 21 नवंबर 2022

– गुरुवार – 24 नवंबर 2022

– शुक्रवार – 25 नवंबर 2022

– रविवार – 27 नवंबर 2022

दिसंबर 2022 में शादी के हैं कुल 5 शुभ मुहूर्त

– शुक्रवार – 02 दिसंबर 2022

– बुधवार – 07 दिसंबर 2022

– गुरुवार – 08 दिसंबर 2022

– शुक्रवार – 09 दिसंबर 2022

– बुधवार – 14 दिसंबर 2022

यह भी पढ़ें: Gopashtami 2022 wishes: गोपाष्टमी पर अपने प्रियजनों को भेजें ये हार्दिक शुभकामनाएं

नवंबर और दिसंबर में शादी के सिर्फ 9 शुभ मुहूर्त हैं. इन 9 शुभ मुहूर्तों में आप शादी- विवाह के अलावा अन्य शुभ कार्य भी कर सकते हैं.

कैसे निकाला जाता है शुभ मुहूर्त

भारत देश में कोई भी काम करने के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान रखा जाता है. ज्योतिष शास्त्र में शुभ मुहूर्त निकालने का तरीका बताया गया है. शुभ मुहूर्त निकालने के लिए दिन, तारीख, योग, नक्षत्र, नवग्रह स्थिति, करण, अधिक मास, मलमास, गुरु व शुक्र की स्थिति, भद्रा, अशुभ योग, शुभ योग, शुभ लग्न और राहु की स्थिति का आकलन किया जाता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ओपोई इसकी पुष्टि नहीं करता है.)