भारत में रमजान की तारीख को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है. दरअसल रमजान की शुरुआत होने की सटीक तारीख का निर्धारण चांद दिखने पर होता है. ऐसे में अगर चांद 22 को दिखाई देता है, तो ये महीना आज से ही शुरू हो जाएगा और 23 मार्च को पहला रोजा रखा जाएगा. वहीं अगर  चांद के दर्शन 23 मार्च को होते हैं, तो पहला रोजा 24 मार्च को रखा जाएगा. गौरतलब है कि इस्लामिक कैलेंडर (Ramadan 2023 Sehri-Iftar Time Table) का नौवां महीना रमजान कहलाता है. इस महीने को इबादत का महीना भी कहा जाता है. हर मुस्लिम के लिए रमजान का महीना बहुत ही खास माना गया है.

यह भी पढ़ें: Ramadan 2023 Roza Rule: रमजान के पवित्र महीने में क्या करना चाहिए क्या नहीं, यहां जानें

रमजान के महीने का महत्व

मुस्लिम धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रमजान के पाक महीने में ही मोहम्मद साहब को साल 610 में लेयलत उल-कद्र के अवसर पर कुरान शरीफ का ज्ञान प्राप्त हुआ था. कहते हैं तभी से रमजान को इस्लाम धर्म में बेहद खास माना जाता है. इस महीने में कुरान पढ़ना बहुत शुभ माना जाता है. मुस्लिम लोग रमजान के पूरे महीने रोजा रखते है. रोजा रखना हर मुसलमान के लिए अनिवार्य माना गया है. रोजा रखने वाले सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक भूखे-प्यासे रहते हैं. फिर शाम में इफ्तार (Ramadan 2023 Sehri-Iftar Time Table) करके यानी की कुछ खा पीकर अपना उपवास खोलते हैं.

यह भी पढ़ें: इस्लाम में रोजा रखने के तरीके, जानें इसका पूरा इतिहास

रमजान 2023 कैलेंडर सहरी और इफ्तार टाइम टेबल (Ramadan 2023 Sehri-Iftar Time Table):
23 मार्च 2023- सहरी 05:03 AM, इफ्तार 6:35 PM
24 मार्च 2023- सहरी 05:01 AM, इफ्तार 6:35 PM
25 मार्च 2023- सहरी 05:00 AM, इफ्तार 6:36 PM
26 मार्च 2023- सहरी 04:59 AM, इफ्तार 6:37 PM
27 मार्च 2023- सहरी 04:58 AM, इफ्तार 6:37 PM
28 मार्च 2023- सहरी 04:56 AM, इफ्तार 6:38 PM
29 मार्च 2023- सहरी 04:55 AM, इफ्तार 6:38 PM
30 मार्च 2023- सहरी 04:54 AM, इफ्तार 6:39 PM
31 मार्च 2023- सहरी 04:53 AM, इफ्तार 6:39 PM
01 अप्रैल 2023- सहरी 04:51 AM, इफ्तार 6:40 PM
02 अप्रैल 2023- सहरी 04:50 AM, इफ्तार 6:40 PM
03 अप्रैल 2023- सहरी 04:49 AM, इफ्तार 6:41 PM
04 अप्रैल 2023- सहरी 04:48 AM, इफ्तार 6:42 PM
05 अप्रैल 2023- सहरी 04:46 AM, इफ्तार 6:42 PM
06 अप्रैल 2023- सहरी 04:45 AM, इफ्तार 6:43 PM
07 अप्रैल 2023- सहरी 04:44 AM, इफ्तार 6:43 PM
08 अप्रैल 2023- सहरी 04:42 AM, इफ्तार 6:44 PM
09 अप्रैल 2023- सहरी 04:41 AM, इफ्तार 6:44 PM
10 अप्रैल 2023- सहरी 04:40 AM, इफ्तार 6:45 PM
11 अप्रैल 2023- सहरी 04:39 AM, इफ्तार 6:45 PM
12 अप्रैल 2023- सहरी 04:37 AM, इफ्तार 6:46 PM
13 अप्रैल 2023- सहरी 04:36 AM, इफ्तार 6:47 PM
14 अप्रैल 2023- सहरी 04:35 AM, इफ्तार 6:47 PM
15 अप्रैल 2023- सहरी 04:34 AM, इफ्तार 6:48 PM
16 अप्रैल 2023- सहरी 04:32 AM, इफ्तार 6:48 PM
17 अप्रैल 2023- सहरी 04:31 AM, इफ्तार 6:49 PM
18 अप्रैल 2023- सहरी 04:30 AM, इफ्तार 6:49 PM
19 अप्रैल 2023- सहरी 04:29 AM, इफ्तार 6:50 PM
20 अप्रैल 2023- सहरी 04:28 AM, इफ्तार 6:51 PM
21 अप्रैल 2023- सहरी 04:26 AM, इफ्तार 6:51 PM