Pitru Paksha 2022: हिन्दू धर्म (Hinduism) की मान्यता के अनुसार लगभग 15
दिनों के एक पहर को पितृ पक्ष के रूप में माना जाता है. यह भाद्रपद मास के शुक्ल
पक्ष की पूर्णिमा (Purnima) से आश्विन मास की अमावस्या (Amavasya) तक होता है. इस पक्ष में लोग अपने
पूर्वजों का श्राद्ध करते हैं. पितृ पक्ष का हिंदू धर्म में अति विशेष महत्व माना
गया है. इन दिनों में लोग अपने पूर्वजों को याद करते हैं और उनके प्रति आदर भाव
प्रकट करते हैं. ऐसा माना जाता है कि पितृ पक्ष (Pitru Paksh) के इन दिनों में पूजा पाठ करने से
हमें हमारे पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आपको बता दें कि अभी कुछ समय बाद में पितृ पक्ष (Pitru Paksh Time Period) शुरू (10 sep 2022 to 25 Sep 2022) होने वाले हैं, तो ऐसे में चलिए जानते हैं कि कब से पितृ पक्ष
का प्रारम्भ (Pitru Paksh Starting Date) होने जा रहा है और यह कब तक चलेगा और इस दौरान हमें किन जरूरी बातों
का ध्यान रखने की आवश्यकता होगी.

यह भी पढ़ें: Nag Panchami 2022: नागपंचमी के दिन भूलकर भी ना करें ये काम, जाने मान्यताएं

पितृ पक्ष में इन बातों का रखें ध्यान

पितृ पक्ष के दिनों में कोई मांगलिक कार्य नहीं
किया जाता है. पितृ पक्ष के दिनों में आपको अपने पूर्वजों का पूरा ख्याल रखना
चाहिए, ताकि वह आपसे प्रसन्न रहें और आपको उनका आशीर्वाद प्राप्त हो. इस क्रम में आपको
अपने पितरों के लिए प्रतिदिन खाना निकालना चाहिए. साथ ही उनकी तिथि पर ब्राह्मणों
को भोज कराने का भी विधान है. वहीं पूर्वजों की तिथि के बारे में पता न होने की
स्थिति में, शास्त्रों को मुताबिक अमावस्या के दिन भी श्राद्ध किया जा सकता है. अगर
आप पितृ पक्ष के समय में श्राद्ध (Shradh) नहीं करते हैं, तो पितृ भूखे रहते हैं और वह आपस
रुष्ठ हो जाते हैं. फिर
वो घर के सदस्यों को परेशान करना आरंभ कर देते हैं और घर में तरह तरह की विपदाएं
आने लगती हैं.

यह भी पढ़ें: Nag Panchami 2022: भगवान शिव को ऐसे करें प्रसन्न, जानिये पूरा उपाय

पितृ पक्ष में श्राद्ध की तिथियां 2022 ( Pitru Paksha Shradh 2022
Dates )

10 सितंबर 2022- पूर्णिमा श्राद्ध, भाद्रपद, शुक्ल पूर्णिमा

11 सितंबर 2022- अश्विना, कृष्णा द्वितीया

12 सितंबर 2022 – अश्विना, कृष्ण तृतीया

13 सितंबर 2022 – अश्विना, कृष्ण चतुर्थी

14 सितंबर 2022 – अश्विना, कृष्ण पंचमी

15 सितंबर 2022 – अश्विना, कृष्ण षष्ठी

16 सितंबर 2022 – अश्विना, कृष्ण सप्तमी

18 सितंबर 2022 – अश्विना, कृष्ण अष्टमी

19 सितंबर 2022 – अश्विना, कृष्ण नवमी

20 सितंबर 2022 – अश्विना, कृष्ण दशमी

21 सितंबर 2022 – अश्विना, कृष्ण एकादशी

22 सितंबर 2022 – अश्विना, कृष्ण द्वादशी

23 सितंबर 2022 – अश्विना, कृष्ण त्रयोदशी

24 सितंबर 2022 – अश्विना, कृष्ण चतुर्दशी

25 सितंबर 2022 – अश्विना, कृष्ण अमावस्या

( नोट- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Opoyi इसकी पुष्टि नहीं करता है.)