October 2023 Festival List: अक्टूबर 2023 का दसवां महीना कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है. इस माह की शुरुआत श्राद्ध पक्ष से होगी, जो 14 अक्टूबर तक चलेगा. इसके बाद नवरात्रि और दशहरा का त्योहार मनाया जाएगा. साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी इसी महीने के अंत में लगेगा. यह महीना हिंदू कैलेंडर के अश्विनी और कार्तिक महीने होंगे. आइए जानते हैं अक्टूबर 2023 में मनाए जाने वाले सभी त्योहारों की डिटेल.

यह भी पढ़ें: Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष के दौरान नाराज पितरों को कैसे मनाएं? गंगाजल का ये उपाय है बहुत कारगर

अक्टूबर माह के व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट (October 2023 Festival List)

1 से 14 अक्टूबर तक- श्राद्ध पक्ष
2 अक्टूबर, सोमवार- गणेश चतुर्थी व्रत
6 अक्टूबर, शुक्रवार- जिउतिया व्रत, महालक्ष्मी व्रत
7 अक्टूबर, शनिवार- मातृ नवमी श्राद्ध
10 अक्टूबर, मंगलवार- इंदिरा एकादशी
12 अक्टूबर, गुरुवार- प्रदोष व्रत, शिव चतुर्दशी व्रत
13 अक्टूबर, शुक्रवार- दिवंगत शास्त्रघट का श्राद्ध
14 अक्टूबर, शनिवार- पितृ मोक्ष अमावस्या
15 अक्टूबर, रविवार- शारदीय नवरात्रि प्रारंभ, घट स्थापना
18 अक्टूबर, बुधवार- विनायकी चतुर्थी व्रत
19 अक्टूबर, गुरुवार- उपंग ललिता व्रत
21 अक्टूबर, शनिवार- सरस्वती पूजा
22 अक्टूबर, रविवार- महाअष्टमी
23 अक्टूबर, सोमवार- महानवमी
24 अक्टूबर, मंगलवार- दशहरा, विजयादशमी
25 अक्टूबर, बुधवार- पापांकुशा एकादशी
26 अक्टूबर, गुरुवार- प्रदोष व्रत
28 अक्टूबर, शनिवार- वाल्मिकी जयंती, शरद पूर्णिमा, चंद्र ग्रहण

यह भी पढ़ें: Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष के दौरान भूलकर भी न खरीदें ये 3 चीजें, जीवन में पड़ सकता है बुरा असर

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर दुर्लभ संयोग

श्राद्ध पक्ष की अमावस्या को सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या के नाम से जाना जाता है. धार्मिक ग्रंथों में इस तिथि को बहुत खास माना गया है. यदि कोई व्यक्ति श्राद्ध पक्ष के दौरान अपने पितरों की शांति के लिए तर्पण पिंडदान नहीं कर पाता है तो वह सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या के दिन ऐसा कर सकता है. इस बार यह तिथि 14 अक्टूबर, शनिवार को है. शनिवार के दिन अमावस्या होने से इसे शनैश्चरी अमावस्या कहा जाएगा. सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर शनैश्चरी अमावस्या का संयोग कई वर्षों में एक बार बनता है.

यह भी पढ़ें: Pitru Paksha 2023: कब से शुरू हो रहा पितृ पक्ष? जानिए श्राद्ध की प्रमुख तिथियां और उपाय

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी इसी महीने में

साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण अक्टूबर में ही लगेगा. खास बात यह है कि यह ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा. ज्योतिषियों के मुताबिक यह चंद्र ग्रहण शनिवार 28 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा पर लगेगा. साल 2023 में पड़ने वाले चार ग्रहणों में से यह ग्रहण भारत में दिखाई देने वाला एकमात्र ग्रहण होगा, इसलिए यह काफी खास है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ओपोई इसकी पुष्टि नहीं करता है.)