Maha Shivratri Wishes In Sanskrit; महाशिवरात्रि हिंदू धर्म के तीन प्रमुख देवताओं में से एक हैं. महाशिवरात्रि भगवान शिव के सम्मान में मनाए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण हिंदू त्योहारों में से एक है. इसी दिन भगवान शिव ने ‘तांडव’ किया था. ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव की भक्ति और समर्पण के साथ पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशहाली आती है. इस साल महाशिवरात्रि 18 फरवरी शनिवार को मनाई जाएगी. हम आपके लिए संस्कृत में महा शिवरात्रि की कुछ शुभकामनाएं लेकर आए हैं, जो आप अपने प्रियजनों को भेज सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Happy Maha Shivratri 2023 Status Video: महाशिवरात्रि पर स्टेटस में लगाएं ये वीडियो, अपनों को दें हार्दिक शुभकामनाएं

  • महाशिवरात्रिशुभाशयाः उत्सवस्य शुभाशयाः।
    (महाशिवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।)
  • आपृच्छस्व पुराणम् आमन्त्रयस्व च नवम् आशा-सुस्वप्न-जिगीषाभिः।
    महाशिवरात्रिउत्सवस्यशुभाशयाः॥
    (बीते हुए बुरे समय को भूल कर हम इस महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आनेवाले समय का आशा, सकारात्मक ऊर्जा के साथ स्वागत करें.
    महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं)
  • महाशिवरात्रौ शिवस्ते जीवनं सत्यं शिवं सुन्दरं च करोतु।
    (महाशिवरात्रि पर शिवजी आपका जीवन सत्य शिव तथा सुंदर करें.)
  • ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि।
    तन्नो रुद्रः प्रचोदयात ॥
    (ॐ हम देवों में सबसे महानतम, पुरुषोत्तम, देवाधिदेव महादेव का ध्यान करता हूँ।
    भगवान शिव हमें बुद्धि का आशीर्वाद दे और और सच्चे ज्ञान से पोषित करें।)
  • महाशिवरात्रौ शिवस्ते अभिलाषं पूरयतु।
    मङ्गला ते स्यात् महाशिवरात्रिः।
    (महाशिवरात्रि पर भगवान शिव आपकी मनोकामना पूर्ण करें।
    आपको महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं)

यह भी पढ़ें: Maha Shivratri Shiv Chalisa in Hindi: महाशिवरात्रि पर करें शिव चालीसा का पाठ, भगवान शिव होंगे प्रसन्न

कब है महाशिवरात्रि (Maha Shivratri 2023 Date)

महाशिवरात्रि व्रत 18 फरवरी 2023 को ही रखा जाएगा. क्योंकि चतुर्दशी तिथि का समापन 19 फरवरी 2023 की शाम को होगा. तो ऐसे में इस दिन सूर्योदय से सूर्यास्त तक शिव साधना करना भी उत्तम होगा.

यह भी पढ़ें: Maha Shivratri Whatsapp Status in Hindi: महाशिवरात्रि पर स्टेटस में लगाएं ये संदेश, अपनों को दें प्यारी विशेज

महाशिवरात्रि पर चार पहर की पूजा (Maha Shivratri 2023 Char Pahar Puja)

प्रथम पहर पूजा- 18 फरवरी को शाम 06:41 बजे से रात 09:47 बजे तक
द्वितीय पहर पूजा- 18 फरवरी को रात 09:47 बजे से रात 12:53 बजे तक
तृतीय पहर पूजा- 19 फरवरी को रात 12:53 बजे से 03:58 बजे तक
चतुर्थ पहर पूजा- 19 फरवरी को 03:58 बजे से सुबह 07:06 बजे तक
व्रत पारण- 19 फरवरी को सुबह 06:11 बजे से दोपहर 02:41 बजे तक