Maha Shivaratri 2023: हिंदू पंचांग के मुताबिक, हर साल महाशिवरात्रि का त्योहार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है. कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था. इस बार 18 फरवरी (Maha Shivaratri 2023 Date) को ये महापर्व मनाया जा रहा है. महाशिवरात्रि के दिन शिव और पार्वती की पूजा-अर्चना भी की जाती है. इसके अलावा इस दिन लोग महाशिवरात्रि व्रत भी रखते हैं. भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए महाशिवरात्रि व्रत को सबसे प्रमुख व्रत माना जाता है. कई ऐसी चीजें होती हैं जिनको व्रत के समय नहीं खाना चाहिए और सात्विक भोजन का सेवन किया जाता है. इस लेख में हम आपको बताएंगे क्या महाशिवरात्रि व्रत में मूंगफली का सेवन कर सकते हैं या नहीं?

यह भी पढ़ें: Maha Shivratri 2023: महाशिवरात्रि पर क्या प्रसाद बनता है? यहां जानें

Maha Shivaratri 2023 व्रत में मूंगफली का सेवन कर सकते हैं?

महाशिवरात्रि व्रत को सबसे ताकतवर व्रत भी कहा जाता है. इस व्रत में फलों के अलावा मूंगफली और मीठी चीजों का सेवन किया जा सकता है. इसके अलावा सेंधा नमक और काली मिर्च दही में मिलाकर खा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Maha Shivratri Vrat Paran Time 2023: क्या है महाशिवरात्रि व्रत पारण का समय? यहां जानें

इन चीजों का भी कर सकते हैं सेवन

महाशिवरात्रि के व्रत में आप आलू, दूध या खोये से बनी मिठाई का सेवन कर सकते हैं. ये सभी चीजें फलहारी में आती हैं और इनका सेवन व्रत वाले दिन किया जा सकता है. इसके अलावा बाहर की चीजों से हमेशा परहेज करना चाहिए चाहे वो चाय हो, पानी हो या कोई फलहार वाली खाने की चीजें हों.

यह भी पढ़ें: Happy Maha Shivratri Shiv Parvati Image in Hindi: महाशिवरात्रि पर स्टेटस में लगाएं भगवान शिव और माता पार्वती की फोटोज

व्रत में इन सभी चीजों से अगर आप दूर रहते हैं तो आपका व्रत सफल माना जाता है. अगर आपका इन सभी चीजों पर कंट्रोल नहीं है तो आप व्रत ना रखें और उसके बाद कुछ भी खास पी सकते हैं. इसके अलावा महाशिवरात्रि के व्रत वाले दिन आप पूजा-पाठ करके हेल्दी ड्रिंक्स से दिन की शुरुआत कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Maha Shivratri 2023: शिवलिंग पर दूध क्यों चढ़ाते हैं? जानें इसके पीछे की असल वजह

महाशिवरात्रि के व्रत में नहीं खानी चाहिए ये चीजें

महाशिवरात्रि व्रत के दौरान आपको मांस, मदिरा, प्याज, लहसुन, अनाज का सेवन नहीं करना चाहिए.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ओपोई इसकी पुष्टि नहीं करता है.