Lunar Eclipse 2022 Date: 25 नवंबर 2022 को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) लग चुका है और अब उसके ठीक 15 दिनों बाद कार्तिक मास की पूर्णिमा को यानी 8 नवंबर 2022 को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) लगने जा रहा है. कार्तिक मास की पूर्णिमा को लगने वाला चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. ये ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा. इसके  अलावा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, उत्तरी प्रशांत महासागर और हिंद महासागर में भी दिखाई देगा. जानें क्या होगा इस ग्रहण का असर और समय.

यह भी पढ़ें:  ग्रहण के दौरान खाने-पीने की चीजों में क्यों डाली जाती है तुलसी

चंद्र ग्रहण का समय

साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 कार्तिक मास की पूर्णिमा को लगने वाला है. यह भारत में भी दिखाई देगा,जिसका समय होगा .

8 नवंबर 2022 शाम के करीब 5 बजे के बाद शुरू होगा और शाम को 6 बजकर 19 मिनट तक रहेगा. भारत में इसका समय करीब डेढ़ घंटा रहेगा.

यह भी पढ़ें:  Govardhan Puja 2022: गोवर्धन पूजा पर ऐसे करें पूजन, मिलेगा पूजा का पूरा फल

15 दिनों के अंदर 2 ग्रहणों का प्रभाव

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 15 दिनों के अंदर में दो ग्रहण पड़ने से दुनिया पर इसका असर पड़ना निश्चित है. उनके अनुसार इन ग्रहणों के प्रभाव से प्राकृतिक आपदाएं आ सकती हैं या मौसम में अचानक बदलाव हो सकता है.दो देशों के बीच तनाव बढ़ सकता है, या दो देशों के बीच सीमा विवाद पैदा हो सकता है तथा विकास की गति स्लो हो सकती है.

यह भी पढ़ें:  Govardhan Puja 2022: अन्नकूट और गोवर्धन पूजा में क्या अंतर है? जानें यहां

चन्द्र ग्रहण पर बरतें ये सावधानियां

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण को  एक अशुभ घटना माना जाता है जिससे हमारे जीवन पर नकारात्मक असर पड़ता है. इसलिए जब ग्रहण पड़ता है तो उसके के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए कई उपाय बताए और किए जाते हैं. जैसे-

यह भी पढ़ें: ग्रहण के दौरान क्यों बंद रहते हैं मंदिर, 25 अक्टूबर को देशभर में बंद रहेंगे कपाट, जानें कब खुलेंगे

– ग्रहण काल में मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं.

– ग्रहण काल में भोजन नहीं करना चाहिए.

-ग्रहण  काल में अपने इष्टों के नाम का जाप करना चाहिए.

– ग्रहण लगने के कुछ समय पहले खाद्य पदार्थों में कुश या तुलसी के पत्ते डाल देना चाहिए

– ग्रहण खत्म होने के बाद ये पत्ते और कुश को घर से बाहर फेंक देना चाहिए.

– ग्रहण के बाद स्नान करें और उसके बाद घर में गंगाजल का छिड़काव जरूर करें.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ओपोई इसकी पुष्टि नहीं करता है.