June-July Festival List: आषाढ़ मास 5 जून 2023 सोमवार से शुरू हो रहा है. हिंदू धर्म में इस महीने में तीज-त्योहार और व्रत का बहुत महत्व माना जाता है. आषाढ़ में ही भगवान जगन्नाथ की भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है, जिसे देखने देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं. इसके अलावा इसी महीने में चतुर्मास भी शुरू हो रहा है. आपको बता दें कि जब तक चातुर्मास रहता है तब तक शुभ और मांगलिक कार्यों पर पूरी तरह से रोक लगा दी जाती है. तो आइए जानते हैं कि आषाढ़ के महीने यानी जून-जुलाई में कौन-कौन सी तिथियां धर्म की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं और इस महीने में कौन-कौन से पर्व और व्रत रखे जाने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा पर बन रहे हैं 3 शुभ संयोग, राशि के हिसाब से करें दान-दक्षिणा जीवन में होगी धन-वैभव की वर्षा!

आषाढ़ मास 2023 व्रत और पर्व (June-July Festival List)

05 जून 2023 (सोमवार)- आषाढ़ कृष्ण पक्ष प्रारंभ
07 जून 2023 (बुधवार)- संकष्टी गणेश चतुर्थी
10 जून 2023 (शनिवार)- कालाष्टमी
11 जून 2023 (रविवार)- शीतलाष्टमी
14 जून 2023 (बुधवार)- योगिनी एकादशी
15 जून 2023 (गुरुवार)- प्रदोष व्रत
17 जून 2023 (शनिवार)- अमावस्या
19 जून 2023 (सोमवार)- आषाढ़ शुक्ल पक्ष प्रारंभ
20 जून, 2023 (मंगलवार)- जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
22 जून 2023 (गुरुवार)- विनायकी गणेश चतुर्थी
24 जून (शनिवार)- श्री स्कंद षष्ठी
25 जून 2023 (रविवार)- भानु सप्तमी
28 जून 2023 (बुधवार)- गिरिजा पूजा
29 जून, 2023 (गुरुवार)- देवशयनी एकादशी (चातुर्मास 2023 प्रारंभ)
01 जुलाई 2023 (शनिवार)- शनि प्रदोष व्रत
02 जुलाई 2023 (रविवार)- कोकिला व्रत
03 जुलाई 2023 (सोमवार)- गुरु पूर्णिमा

यह भी पढ़ें: Ganga Dussehra 2023 Katha: गंगा दशहरा पर करें इस कथा का पाठ, मां गंगा दूर करेंगी आपके संकट

जगन्नाथ रथ यात्रा 2023 तारीख और समय

इस वर्ष भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा 20 जून 2023 को निकलेगी. मान्यताओं के अनुसार इस रथ यात्रा में भाग लेने वाले भक्तों पर भगवान जगन्नाथ की कृपा साल भर बनी रहती है. आपको बता दें कि हर साल ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ जी की रथ यात्रा निकाली जाती है. पुरी के इस मंदिर में भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र (बलराम) और बहन सुभद्रा के साथ विराजमान हैं.

यह भी पढ़ें: Bada Mangal 2023: आखिरी बड़ा मंगल पर करें ये उपाय, बनी रहेगी बजरंगबली कृपा

कब से शुरू हो रहा है चातुर्मास 2023?

आषाढ़ मास से कार्तिक मास तक के समय को चतुर्मास कहा जाता है. कहा जाता है कि इन चार महीनों में विष्णु जी क्षीर सागर की शाश्वत शैय्या पर शयन करते हैं. इस कारण इस दौरान कोई भी शुभ व मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार देवशयनी एकादशी 29 जून 2023 से शुरू हो रही है, जो 23 नवंबर 2023 को समाप्त होगी.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ओपोई इसकी पुष्टि नहीं करता है.)