Holika Dahan Wishes in Hindi: हिंदुओं का महत्वपूर्ण त्योहार है होली. इस पर्व को देशभर में बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है. होली के एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है. जिसमें लकड़ियों के गट्ठर को जलाया जाता है. इसे बुराई पर अच्छाई की जीत की तरह देखा जाता है. इस बार होलिका दहन 7 मार्च (Holika Dahan 2023 Date) को है और 8 मार्च को होली है. होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. होलिका दहन अगले दिन होली हर्षोल्लास के साथ खेलने का विधान है और रंग और गुलाल से होली का पर्व मनाते हैं. इस खास अवसर पर अपने प्रियजनों, दोस्तों और परिवार के सदस्यों को होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं भेजें.

यह भी पढ़ें: Holika Dahan 2023 Mantra: होलिका दहन के दौरान इन मंत्रों का करें जाप, शुभ फल की होगी प्राप्ति

होलिका दहन के बधाई संदेश शुभकामनाएं (Holika Dahan Wishes in Hindi)

1. होली के एक दिन पहले जला दो अपने सारे दुख-दर्द
आओ हम सभी मिलकर मनाएं नई खुशी, नई उमंग
के साथ रंगों का ये त्योहार
होलिका दहन की शुभकामनाएं

2. अच्‍छाई की जीत हुई है
हार गई आज बुराई है,
देखो होलिका दहन की
शुभ घड़ी आज आयी है
होलिका दहन की शुभकामनाएं

Holika Dahan Wishes
होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं.(फोटो साभार: Freepik)

यह भी पढ़ें: Holi 2023 Unique Traditions: भारत में कहां होती है ‘खूनी होली’? वजह सुन आप हैरान हो जाएंगे

3. होलिका दहन के साथ साथ
आपके सारे दुखों, कष्टों और
सारे गमों का दहन हो जाएं
आप सभी को खुशियों की बहार मिलें
आप सभी को होलिका दहन की बहुत बहुत शुभकामनाए

4. जब जल जायेगी बुराईया सभी,
और होगी जीत सच्‍चाई की
तभी होगी असली होलीका दहन
चलो सब मिलकर मनाये होली
नई सोच, विचार और उमंग के संग
होलिका दहन की आपको हार्दिक शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें: Holi 2023: होली के दिन इन देवी-देवता की करें पूजा, आपकी हर मनोकामना होगी पूरी

5. जैसे होलिका हो गई थी जल कर राख
वैसे आपके जीवन के भी दूर हो जाएं
सारे दुख-दर्द, कष्ट और पाप
होलिका दहन की शुभकामनाएं

Holika Dahan Wishes
होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं.(फोटो साभार: Freepik)

6. इस होली में जला डालो
अपना घमंड, नकारात्मकता और जलन
और करो नया आगाज़, सब मिलकर आज
होलिका दहन की शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें: Holi Shopping 2023: होलिका दहन के दिन खरीदें चांदी की ये 3 चीजें, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

7. तुमको मिले आशीष प्रभु का रहो सदा ख़ुशी से मगन
तुमको और तुम्हारे परिवार को मुबारक हो होलिका दहन