Holi Lucky Color: होली का पर्व 8 मार्च बुधवार को मनाया जाएगा. यह पर्व आपसी कड़वाहट भुलाकर एक दूसरे को गले लगाने के लिए है. अबीर-गुलाल और रंगों के बिना होली नहीं होती. अगर इन चीजों का इस्तेमाल न हो तो होली का मजा नहीं आता. बच्चों का क्या कहना, वे तब तक तृप्त नहीं होते, जब तक वे ऊपर से नीचे तक भीग न जाएं. अब इस बार होली में अपनी राशि के अनुसार रंगों का चुनाव करेंगे तो होली का आनंद कई गुना बढ़ जाएगा, क्योंकि इन्हीं रंगों (Holi Lucky Color) में छुपा है, आपका भावी समय तो आइए जानते हैं इस साल की होली में लोगों को राशि के अनुसार किस रंग का इस्तेमाल करना चाहिए?

यह भी पढ़ें: Holi Quotes in Hindi: इस होली अपने चाहने वालों को भेजें ये कोट्स और मनाएं रंगों का त्योहार

मेष और वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ रंग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी माना जाता है और मंगल का चिन्ह लाल है. इसलिए इन दोनों राशियों के लोगों का लकी रंग लाल है. होली के दिन इन दो राशियों के जातकों को लाल, नारंगी, गुलाबी रंगों से होली खेलनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: Holi 2023 Unique Traditions: भारत में कहां होती है ‘खूनी होली’? वजह सुन आप हैरान हो जाएंगे

वृषभ और तुला राशि का शुभ रंग

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को वृष और तुला राशि का स्वामी कहा गया है और इसे शुभ और शांतिदायक ग्रह माना गया है.  इन दोनों राशियों का शुभ रंग सफेद और गुलाबी है. हालांकि होली पर सफेद रंग का गुलाल नहीं होता है, इसलिए आप चांदी और गुलाबी रंग से खेल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Holi 2023: होली के दिन इन देवी-देवता की करें पूजा, आपकी हर मनोकामना होगी पूरी

कन्या और मिथुन राशि का शुभ रंग

कन्या और मिथुन राशि वालों का शुभ रंग हरा है. बुध को इन दोनों राशियों का स्वामी माना गया है और ग्रहों के राजकुमार बुध का रंग हरा माना गया है. इस रंग से होली खेलने से आपके जीवन में सुख-शांति आती है.

यह भी पढ़ें: Organic Color Holi 2023: पालक और पपीता से बने ऑर्गेनिक रंग घर पर बनाएं, जानें क्या है बनाने का तरीका

मकर और कुंभ राशि का शुभ रंग

मकर और कुंभ राशि पर शनिदेव का शासन है और शनि का पसंदीदा रंग काला और नीला है. आपका इस रंग से होली खेलना शनि को पसंद है. होली पर काले रंग का गुलाल नहीं होता है, इसलिए आप बैंगनी, नीले या जामुनी रंगों से होली खेल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Holi 2023: होली के दिन क्या करें और क्या नहीं करें? यहां जानें

धनु और मीन राशि का शुभ रंग

धनु और मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति माने जाते हैं और इन राशियों का संबंध भगवान विष्णु से भी है. इन दोनों राशियों के लिए होली का शुभ रंग पीला या केसरिया है.

यह भी पढ़ें: Holi Dream Meaning: सपने में होली खेलते देखना शुभ है या अशुभ? यहां जानें सटीक मतलब

कर्क राशि का शुभ रंग

कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है और इस राशि के जातकों का शुभ रंग सफेद है. लेकिन होली पर सफेद रंग का गुलाल नहीं होता है, इसलिए आपको सिल्‍वर रंग से होली खेलनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: Top 10 Holi Bhajan in Hindi: होली पर हो जाएं भक्तिमय, ये रही सुपरहिट भजन की प्लेलिस्ट

सिंह राशि का शुभ रंग

सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं और इस राशि के लोग स्वभाव से थोड़े क्रोधी माने जाते हैं. इस राशि के जातकों का शुभ रंग लाल, नारंगी और पीला है. इस रंग से होली खेलने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ओपोई इसकी पुष्टि नहीं करता है.)