Holi Date 2023: रंगों का पर्व आने वाला है. इस त्योहार का बच्चों से लेकर बड़ों तक में उत्साह रहता है. होली की तैयारी होलाष्टक के दिन शुरू हो जाती है. पचांग के मुताबिक, फाल्गुन पूर्णिमा को प्रदोष काल में होलिका दहन होता है और इसके अगले दिन यानि चैत्र कृष्ण प्रतिपदा को होली खेली जाती है. 07 मार्च 2023, मंगलवार को होलिका दहन किया जाएगा और होली 08 मार्च 2023, बुधवार (Holi 2023 Date) को है. हिंदू धर्म में होली का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. आइए हम आपको बातएंगे होलिका दहन शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में.

यह भी पढ़ें: Somvati Amavasya 2023 Puja Vidhi: सोमवती अमावस्या पर इस विधि से करें पूजा, जीवन के सभी दुख होंगे दूर

होली 2023 कब है?

हिंदू पंचांग के मुताबिक, फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होली मनाई जाती है. साल 2023 में होली 08 मार्च को है और इससे एक दिन पहले यानि 07 मार्च 2023 को होलिका दहन किया जाएगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि होलिका दहन को छोटी होली भी कहा जाता है.

यह भी पढ़ें: Somvati Amavasya 2023 Date: कब है सोमवती अमावस्या? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

होलिका दहन शुभ मुहूर्त (Holika Dahan 2023 Shubh Muhurat)

होलिका दहन शुभ मुहूर्त- 06 मार्च, 2023 को शाम 04 बजकर 17 मिनट से 07 मार्च, 2023 को शाम 06 बजकर 09 मिनट तक. इस वर्ष होली का पर्व 08 मार्च बुधवार को है. इस दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, शूल योग और चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि शाम 07:42 बजे तक है. उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य देव हैं.

यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2023 Ke Upay: प्रदोष व्रत के दिन करें ये उपाय, जीवन में होगी तरक्की

होलिका दहन विधि

होलिका दहन के लिए उपलों और लकड़ियों को रखकर शुभ मुहुर्त में जलाया जाता है. इसमें छेद वाले गोबर के उपले, नारियल और गेहूं की बालियां समेत कई चीजों को डालकर जलाया जाता है. कहा जाता है कि ऐसा करने से इंसान के जीवन के सभी कष्ट खत्म हो जाते हैं और घर में खुशियां आती हैं. होलिका दहन पर लकड़ी की राख को घर में लाकर उससे तिलक भी लगाया जाता है. यह परंपरा प्राचीन समय से चली आ रही है.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ओपोई इसकी पुष्टि नहीं करता है.