Holi 2023 Vastu Tips: होली एक ऐसा त्योहार है, जिसे सभी धर्मों के लोग पूरे उत्साह और मस्ती के साथ मनाते हैं. प्रेम के रंगों से सजा यह त्योहार हर धर्म, संप्रदाय और जाति के बंधन को खोल देता है और भाईचारे का संदेश देता है. यह पर्व फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है. इस साल होली 8 मार्च को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है. इस बार होलिक दहन 7 मार्च 2023 को पड़ रहा है. होली पर आप कुछ अचूक उपाय कर सकते हैं. इन उपायों से आप होली के सामानों की खरीदारी कर सकते हैं. वास्तु के अनुसार होली (Holi 2023 Vastu Tips) के दिन इन चीजों को घर में लाना बेहद शुभ माना जाता है. इससे घर में सुख-समृद्धि आएगी. तो आइए जानते हैं इनके बारे में.

यह भी पढ़ें: Holika Dahan Puja Vidhi: होलिका दहन पर ऐसे करें पूजा, जानें पूजा विधि

फिश एक्वेरियम

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के उत्तर-पूर्व दिशा में फिश एक्वेरियम रखना बहुत फायदेमंद माना जाता है. यह धन के देवता कुबेर की दिशा भी मानी जाती है. यहां एक्वेरियम रखने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

यह भी पढ़ें: Holika Dahan 2023: होलिका दहन के दिन न करें ये काम, वरना आपको झेलनी पड़ेगी बड़ी हानि

ड्रैगन की तस्वीर

फेंगशुई शास्त्रों के अनुसार ड्रैगन की तस्वीर घर में लगाने से नजर नहीं लगती है. ऐसे में आप होली के दिन अपने घर में ड्रैगन की मूर्ति या तस्वीर ला सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Holika Dahan Puja Samagri List in Hindi: होलिका दहन की पूजा इन चीजों के बिना है अधूरी, देखें लिस्ट

बांस का पौधा

होली से पहले अपने घर में बांस का पौधा जरूर लाएं. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बांस का पौधा रखना बहुत ही शुभ माना गया है. इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सौभाग्य का आगमन है.

यह भी पढ़ें: Holika Dahan Timing 2023: होलिका दहन का सही समय क्या है? यहां पाएं सटीक जानकारी

क्रिस्टल का कछुआ

घर में स्फटिक/क्रिस्टल का कछुआ रखना बहुत शुभ माना जाता है. मान्यताओं के अनुसार इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और धन प्राप्ति के योग बनते हैं. इसके अलावा क्रिस्टल का कछुआ आपके घर की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत बनाती है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ओपोई इसकी पुष्टि नहीं करता है.)