2023 Lunar Eclipse & Solar Eclipse: अभी हाल ही में यानी 8 नवंबर 2022 को साल 2022 का अंतिम चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) लग चुका है. और इससे पहले 25 अक्टूबर 2022 को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) भी लग चुका है. अब साल 2022 के खत्म होने के दिन नजदीक आ रहे हैं और साल 2023 आने वाला है. ऐसे में लोगों की जिज्ञासा साल 2023 में लगने वाले सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण की प्रति बढ़ रही है. सभी जानना चाहते हैं कि साल 2023 में कब और कितने ग्रहण लगने वाले हैं. तो आइए आपकी इस जिज्ञासा को खत्म करते हुए हम आपको बताते हैं साल 2023 में लगने वाले ग्रहणों के बारे में.

यह भी पढ़ें: Lunar Eclipse पूर्णिमा पर ही क्‍यों लगता है, जानें इसके पीछे की बड़ी वजह

साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण

बता दें कि साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को लगा था, और दूसरा तथा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को लगा था. जिसे दुनियाभर के करोड़ों लोगों ने देखा था. भारत में भी इसे देखा गया था. हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 (Lunar Eclipse 2023) को लगेगा. जिस दिन साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा उस दिन शुक्रवार होगा. गौरतलब है कि चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है. ज्योतिष के अनुसार सूतक काल से पहले ही स्नान कर पूजा पाठ कर लेना चाहिए. उसके बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं और ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए. और चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद मंदिर की सफाई करनी चाहिए

यह भी पढ़ें:  Lunar Eclipse कैसे लगता है? जानें साल का अंतिम चंद्र ग्रहण कहां दिखेगा

साल 2023 का दूसरा चंद्र ग्रहण

बात साल 2023 के दूसरे चंद्र ग्रहण की करें तो यह 29 अक्टूबर 2023, दिन रविवार को लगेगा. ज्योतिषाचार्य के अनुसार साल 2023 के दूसरे चंद्र ग्रहण के लगने का समय 1 बजकर 6 मिनट से शुरू होगा और 2 बजकर 22 मिनट पर खत्म होगा. देश में चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 1 घंटा 16 मिनट और 16 सेकंड की होगी.

यह भी पढ़ें:  सूर्य ग्रहण कैसे लगता है? जानें इस खगोलीय घटना के बारे में

साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण

साल 2022 में साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगा था. अब साल 2023 में लगने वाले सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2023) की बात करें तो साल 2023 में भी साल 2022 की भांति दो सूर्य ग्रहण लगेंगे. बता दें कि साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को लगेगा. जो समय 7 बजकर 4 मिनट पर शुरू होगा और 12 बजकर 29 मिनट पर खत्म होगा.

यह भी पढ़ें:  Chandra Grahan के बाद इन चीजों का करें दान, मिलेंगे कई बड़े चमत्कारी फायदे

साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण

हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को लगेगा. इस दिन शनिवार होगा. सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले से मान्य हो जाता है. बता दें कि साल 2023 में लगने वाले दोनों ही सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे.

  Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ओपोई इसकी पुष्टि नहीं करता है.